Jharkhand Weather: झारखंड में कब मिलेगी ठंड से राहत ? जानें आज का वेदर अपडेट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Jan 2025 6:00 AM
सुबह में कोहरा छाया हुआ
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में सुबह सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिलेगा.
रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड से न सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित है बल्कि कुहासे की वजह से भी अवागमन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. 11 जनवरी को भी सुबह में कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.
अगले 3-4 दिनों में बढ़ेगा पारा
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें अगले 24 घंटे दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3-4 दिनों में इसमें धीरे धीरे 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. शाम के वक्त शीतलहर जारी रहेगी. मौसम विभाग ने सुबह में बच्चों व बुजुर्गों के साथ-साथ हृदय रोगियों व मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को सचेत रहने की अपील की है.
झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में
फिलहाल झारखंड की स्थिति ये है कि सभी जिलों का 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. गुरुवार को तो मैक्लुस्कीगंज का पारा एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. सुबह सुबह वहां के लोगों को ओस के बूंदी जमी हुई दिखाई पड़ रही है. बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा. कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया. बता दें कि देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में हो रही बर्फबारी के ऐसी स्थिति राज्य में देखने को मिल रही है.
Also Read: Jharkhand Weather: क्या झारखंड में मौसम फिर लेगा करवट ? वैज्ञानिकों ने जतायी आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










