Jharkhand Weather: क्या झारखंड में मौसम फिर लेगा करवट ? वैज्ञानिकों ने जतायी आशंका, जानें आज का वेदर

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :10 Jan 2025 7:00 AM
विज्ञापन
झारखंड के जिनों जिलों में घने कोहरे की संभावना है वह पीले रंग में रंगा हुआ है

झारखंड के जिनों जिलों में घने कोहरे की संभावना है वह पीले रंग में रंगा हुआ है

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. साथ ही मौसम विज्ञानिकों ने न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना जतायी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आफत मचा रखा है. स्थिति ये है कि सभी जिलों का न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हुई है. दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं का भी जबरदस्त असर राजधानी समेत कई इलाकों में देखने को मिल रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने न्यूनतम तापमान में बड़े बदलावों की संभावना जतायी है. साथ ही साथ शुक्रवार को राज्य के उत्तरी भागों में भी घना कोहरा के आसार हैं. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना है. इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे धीरे 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इस बीच राजधानी का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रह सकता है. जबकि राज्य के बाकी इलाकों में सुबह सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है. दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीते 24 घंटे में कैसा रहा झारखंड का मौसम

वहीं, अगर बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे झारखंड में मौसम शुष्क रहा. जबकि कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखने को मिला. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

किन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

जिन जिलों में घना कोहरा की संभावना है उसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला शामिल है. मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में लोगों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में अभी और सताएगी सर्दी, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola