ePaper

PHOTOS: IRCTC लाया है हैदराबाद के लिए स्पेशल टूर पैकेज, जानें किराया और पूरी डिटेल

Updated at : 24 Jan 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: IRCTC लाया है हैदराबाद के लिए स्पेशल टूर पैकेज, जानें किराया और पूरी डिटेल

Hyderbad Tour Package: आईआरसीटीसी हैदराबाद के लिए टूर पैकेज पेश किया है. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इस टूर पैकेज के बारे में जान लें.

विज्ञापन
undefined

Hyderbad Tour Package: आईआरसीटीसी टूरिस्टों को बढ़ावा देने के लिए आए दिन नए-नए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इस बार हैदराबाद के लिए टूर पैकेज पेश किया गया है. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इस टूर पैकेज के बारे में जान लें.

undefined
हैदराबाद टूर पैकेज का नाम

IRCTC ने हैदराबाद के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसका नाम मल्लीकार्जुन रामोजी सिटी हैदराबाद है. जिसकी शुरुआत जयपुर से होगी. इस टूर पैकेज में आपको 2 रात और 3 दिन दिया जाएगा. जिसमें आपको हैदराबाद घुमाया जाएगा.  

undefined
कब हो रही यात्रा शुरू

इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 फरवरी से हो रही है और समाप्त 18 फरवरी को होगा. खास बात यह है कि इसमें आपको ठहरने के लिए होटल और मील में ब्रेकफास्ट डिनर की भी सुविधा दी जा रही है.

Also Read: Republic Day 2024: भारत में पहली बार गणतंत्र दिवस कहां मनाया गया था, जानिए इस बार क्या है थीम
undefined
जानें किराया

इस टूर पैकेज में आपको जयपुर से फ्लाइट से हैदरादाब लाया जाएगा. जिसका अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है. अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 26,400 रुपए किराया देना होगा. दो लोग एक साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 23,190 रुपए देना होगा. जबकि तीन लोग एक साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 23190 रुपए देना होगा.

Also Read: National Tourism Day 2024: भारत में पर्यटन दिवस की शुरुआत कब हुई, जानें महत्व और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में
undefined
कैसे करें बुकिंग

बताते चलें कि IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद कर सकते हैं. इसके साथ अलावा आप 8595930996 और 9001094705 नंबर पर कॉल कर बुकिंग करा सकते हैं.

Also Read: Top 4 Beautiful Villages: ये हैं भारत के 4 सबसे खूबसूरत और बेस्ट गांव, लाइफ में एक बार जरूर जाएं घूमने
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola