ePaper

बंगाल में कैंप करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा नेता शाह के लिए तलाश रहे घर

Updated at : 05 Mar 2020 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में कैंप करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा नेता शाह के लिए तलाश रहे घर

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 मिशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी नजर रहेगी.

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 मिशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी नजर रहेगी. श्री शाह की निगरानी में विधानसभा चुनाव लड़े जायेंगे. कोलकाता दौरे के दौरान श्री शाह ने साफ कर दिया था कि वह यहां हर माह आयेंगे और एक सप्ताह तक रहेंगे.

वह अप्रैल से अक्तूबर तक हर महीने पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच रहेंगे. उन्होंने कहा था कि दुर्गा पूजा के समय वह कम से कम एक सप्ताह तक बंगाल में रहेंगे. भाजपा सूत्रों के मुताबिक वह अक्टूबर के बाद से विधानसभा चुनाव तक हर महीने एक सप्ताह तक यहां रहेंगे.

श्री शाह के बंगाल में लगातार प्रवास के मद्देनजर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश भाजपा के नेताओं को श्री शाह के लिए कोलकाता में आवास खोजने का निर्देश दिया है. कोलकाता प्रवास के दौरान वह उसी आवास में रहेंगे. इस बाबत प्रदेश भाजपा के तीन नेताओं को दायित्व दिया गया है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार श्री शाह के लिए राजारहाट और एयरपोर्ट इलाके में आवास खोजा जा रहा है. श्री शाह की सुरक्षा व केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार ही उनके लिए आवास खोजे जा रहे हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola