PHOTOS: विराट कोहली का नया रेस्टोरेंट आपने देखा क्या? अंदर की तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे कायल, जानिए लोकेशन

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Virat Kohli New Restaurant: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुग्राम में अपना नया रेस्टोरेंट खोला है. चलिए जानते हैं विराट कोहली के नए रेस्टोरेंट के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Virat Kohli New Restaurant: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुग्राम में अपना नया रेस्टोरेंट खोला है. जी हां आपने सही सुना, खेल के साथ-साथ विराट लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने का शौक रखते हैं. चलिए जानते हैं विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट का नाम क्या है, चलिए देखते हैं.

undefined

विराट कोहली के रेस्टोरेंट का नाम

क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुग्राम में अपना रेस्टोरेंट खोला है. इस रेस्टोरेंट का नाम One8 कम्यून है. यह रेस्टोरेंट विराट का भारत में सातवां आउटलेट है.

undefined

विराट कोहली ने कहां खोला है नया रेस्टोरेंट

दरअसल इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का नया रेस्टोरेंट एम3एम इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (आईएफसी) में खोला गया है. इसे मशहूर कैफे रेनेसा द्वारा तैयार किया गया है.

Also Read: Kullu Shimla Flight: अब अमृतसर से सीधे करें कुल्लू-शिमला की सैर, जानिए फ्लाइट की टाइमिंग और किराया
undefined

विराट कोहली का नया रेस्टोरेंट कैसा दिखता है

बता दें कि विराट का नया रेस्टोरेंट वन8 कम्यून दिखने में बेहद शानदार है. इस काफी शानदार ढंग से डिजाइन किया गया है. कोहली के इस रेस्टोरेंट को कालीन के साथ मौवे, लैवेंडर और पिंक रंग के सोने की डिजाइन से सजाया गया है.

undefined

रेस्टोरेंट मेन्यू

बताते चलें कि कोहली के रेस्टोरेंट में कुल मिलाकर 40 से ज्यादा व्यंजन शामिल हैं. मेन्यू में स्पेगेटी चेरी टमाटर स्टू, टमाटर जौ रिसोट्टो, ज़ुचिनी क्रोक्वेट्स, नासी गोरेंग, ग्रीन मैक एन चीज और मशरूम गैलौटी है.

Also Read: Goa Fashion Tips: जा रहे हैं गोवा घूमने तो ड्रेसिंग सेंस से न करें कंप्रोमाइज
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola