Lauki Chana Dal Kebab: कभी इतनी टेस्टी नहीं लगी होगी लौकी, कबाब की यह रेसिपी जरूर बदल देगी आपकी सोच
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 29 Jan 2026 10:44 PM
लौकी चना दाल कबाब Pic Credits: iStock
Lauki Chana Dal Kebab: अगर आप लौकी से दूरी बनाकर रखते हैं, तो लौकी चना दाल कबाब की यह रेसिपी आपकी सोच बदल सकती है. यह हेल्दी और टेस्टी स्नैक बाहर के तले-भुने खाने का बेहतरीन ऑप्शन है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह कबाब वजन घटाने वालों और फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट है.
Lauki Chana Dal Kebab: अगर आप उन लोगों में से हैं जो लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, तो आपको एक बार लौकी चना दाल कबाब की यह रेसिपी जरूर ट्राय करनी चाहिए. इस रेसिपी को बनाने और चखने के बाद लौकी के प्रति आपकी सोच पूरी तरह बदल सकती है. लौकी चना दाल कबाब एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी डिश है, जो बाहर के तले-भुने स्नैक्स को आसानी से रिप्लेस कर सकती है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिस वजह से यह वजन घटाने वालों और फिटनेस लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी.
लौकी चना दाल कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- लौकी – 1 कप कद्दूकस की हुई और पानी निचोड़ा हुआ
- चना दाल – आधी कप भिगोई हुई
- हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- लहसुन – 4 से 5 कलियां
- हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
- जीरा – 1 चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- बेसन – 1 से 2 चम्मच बाइंडिंग के लिए
- तेल – हल्का सा सेकने के लिए
लौकी चना दाल कबाब बनाने की रेसिपी
- लौकी चना दाल कबाब बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को 4 से 5 घंटे भिगोकर रखें और फिर पानी निकालकर इसे दरदरा पीस लें.
- इसके बाद एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी लें और उसका सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ दें.
- अब इसमें पिसी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले डालें.
- इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और अगर जरूरत हो तो बाइंडिंग के लिए थोड़ा बेसन ऊपर से डालें.
- अब हाथों से इन्हें छोटे-छोटे कबाब या टिक्की का शेप दें.
- इसके बाद नॉन-स्टिक तवे या ग्रिल पैन पर हल्का तेल लगाकर कबाब को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें.
- आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी 180 डिग्री सेल्सियस पर 12 से 15 मिनट तक पका सकते हैं.
- लौकी चना दाल कबाब को हरी चटनी, पुदीना दही डिप या टमाटर की चटनी के साथ परोसें और पूरे परिवार या फिर दोस्तों के साथ एन्जॉय करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










