Mysore Masala Dosa Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार मैसूर मसाला डोसा, साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए परफेक्ट रेसिपी

mysore masala dosa Pic Credits: Pinterest
Mysore Masala Dosa Recipe: मैसूर मसाला डोसा एक क्लासिक साउथ इंडियन डिश है, जो अपने क्रिस्पी डोसे, मसालेदार आलू फिलिंग और तीखी मैसूर रेड चटनी के लिए जानी जाती है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो आपके टेस्ट बड्स को एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है.
Mysore Masala Dosa Recipe: डोसा एक ऐसी डिश है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. वैसे तो आपने कई तरह के डोसे खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मैसूर मसाला डोसा का स्वाद चखा है? यह एक ऐसी खास डिश है जिसकी खुशबू ही इतनी जबरदस्त होती है कि मुंह में अपने-आप पानी आ जाता है. बाहर से यह डोसा गोल्डन और क्रिस्पी होता है, जबकि अंदर से सॉफ्ट और बेहद मसालेदार. इस डिश की सबसे बड़ी पहचान है इसके अंदर भरी मसालेदार आलू की फिलिंग और ऊपर लगी तीखी-चटपटी मैसूर की लाल चटनी. इसकी पहली बाइट लेते ही आप इसके फैन हो जाते हैं. यह आपके टेस्ट बड्स को एक शानदार और यादगार अनुभव देने की पूरी काबिलियत रखता है. तो चलिए जानते हैं मैसूर मसाला डोसा बनाने की आसान रेसिपी.
मैसूर मसाला डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- चावल – 3 कप
- उड़द दाल – 1 कप
- मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- उबले हुए आलू – 3 से 4 अच्छे से मैश किए हुए
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 से 2
- राई – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी – आधा छोटा चम्मच
- करी पत्ता
- नमक – स्वादानुसार
- सूखी लाल मिर्च – 6 से 7
- लहसुन – 5 से 6 कलियां
- नारियल – आधा कप
- इमली – थोड़ा सा
- नमक – स्वादानुसार
मैसूर मसाला डोसा बनाने की विधि
- मैसूर मसाला डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को 6 से 7 घंटे भिगो दें. इसके बाद इन्हें पीसकर चिकना बैटर तैयार कर लें और फिर इसे रातभर या फिर 8 से 10 घंटे के लिए खमीर उठने दें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिला दें.
- अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. अब इसमें हल्दी और मैश किए हुए आलू डालें और फिर नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके 2 से 3 मिनट पकाएं.
- अब आपको चटनी तैयार कर लेनी है. चटनी तैयार करने के लिए सभी चटनी के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्रियोंको मिक्सी में पीस लें. चटनी गाढ़ी और तीखी होनी चाहिए.
- अब एक नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और तवे पर एक करछी बैटर डालकर पतला फैलाएं. इसके बाद डोसे के ऊपर मैसूर चटनी की एक पतली लेयर लगाएं. अब ऊपर से थोड़ा तेल डालें और जब डोसा क्रिस्पी हो जाए, बीच में आलू मसाला रखें और डोसे को मोड़ दें.
- मैसूर मसाला डोसा को नारियल चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




