Matar Masala Oats Recipe: 15 मिनट में तैयार होने वाला सबसे हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करे मन

Matar Masala Oats Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो मटर मसाला ओट्स एक बेहतरीन चॉइस है. फाइबर से भरपूर ओट्स और प्रोटीन युक्त मटर से बनी यह रेसिपी सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाती है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
Matar Masala Oats Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा ट्रॉय करना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी और मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाए तो मटर मसाला ओट्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जबकि मटर में प्रोटीन और बाकी सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह महज 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. जब आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. अगर आपको डायबिटीज है या फिर आप अपनी फिटनेस का ख्याल रखना चाहते हैं तो भी आप इसे सीमित मात्रा में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मटर मसाला ओट्स बनाने की आसान रेसिपी.
मटर मसाला ओट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप इंस्टेंट ओट्स
- आधा कप हरी मटर उबली हुई
- 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच तेल
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 2 कप पानी
- हरा धनिया डेकोरेट करने के लिए
मटर मसाला ओट्स बनाने की रेसिपी
- मटर मसाला ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही या पैन को गैस पर रखें और उसमें तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें और चटकने दें. इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. अब इसमें टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक वह सॉफ्ट न हो जाए.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद उबली हुई हरी मटर डालें और 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि मटर मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख ले.
- इसके बाद कड़ाही में इंस्टेंट ओट्स डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब धीरे-धीरे इसमें पानी डालें और चलाते रहें ताकि ओट्स में गांठ न पड़े. अब इसे मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं, जब तक ओट्स अच्छी तरह पककर गाढ़े न हो जाएं.
- इसके बाद गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.
- मटर मसाला ओट्स को एन्जॉय करने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे गर्मागर्म ही सर्व करें. इसके साथ दही, नींबू का रस या हरी चटनी का कॉम्बिनेशन स्वाद को और बढ़ा देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










