बरेली: छह महीने में डीजल-पेट्रोल सबसे महंगा, दो दिन में Petrol के 54 और Diesel के दाम में 53 पैसे का इजाफा

बरेली में डीजल पर 18 अक्टूबर को 18 पैसे, 16 अक्टूबर को 41 पैसे, 13 को 26, 11 अक्टूबर को 28 और 10 अक्टूबर को 27 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े थे. हालांकि, बीच में एक-दो बार पेट्रोल-डीजल पर दाम कम भी हुए हैं, लेकिन पिछले 10 दिन में पेट्रोल- डीजल की कीमत पर 1.50 से 2.00 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है.
Bareilly News: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है. इसी बीच महंगाई बढ़ना शुरू हो गई है. बढ़ती महंगाई से आम आदमी काफी परेशान है. दीपावली से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले दो दिन में पेट्रोल पर 54 पैसे और डीजल पर 53 पैसे बढ़े हैं. इससे पेट्रोल और डीजल पिछले 6 महीने में बुधवार को सबसे महंगा है. बुधवार सुबह बरेली में पेट्रोल 26 और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जिसके चलते बरेली में पेट्रोल 96.80, और डीजल 89.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है. यह पिछले 6 महीने में सबसे अधिक महंगा है. एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को भी पेट्रोल पर 28 और डीजल पर 27 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी. इससे पहले पेट्रोल पर 18 अक्टूबर को 18 पैसे, 16 अक्टूबर को 41 पैसे, 13 अक्टूबर को 26 पैसे, 11 अक्टूबर को 29 और 10 अक्टूबर को 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. इसी तरह डीजल पर 18 अक्टूबर को 18 पैसे, 16 अक्टूबर को 41 पैसे, 13 को 26, 11 अक्टूबर को 28 और 10 अक्टूबर को 27 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े थे. हालांकि, बीच में एक-दो बार पेट्रोल-डीजल पर दाम कम भी हुए हैं, लेकिन पिछले 10 दिन में पेट्रोल- डीजल की कीमत पर 1.50 से 2.00 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में इजाफा होने की बात सामने आई है.
बरेली में पेट्रोलियम संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियां दाम बढ़ने पर शहर के पेट्रोल पर दाम बढ़ाती हैं, लेकिन कम होने पर जल्दी कम नहीं की जाती है.वह खुद लाभ लेती हैं. इसके साथ ही देहात के पंप पर करीब एक वर्ष से दामों में फेरबदल नहीं किया गया है, जबकि, तेल कंपनियों को हर दिन घटने और बढ़ने के दाम घोषित करने चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके.
Also Read: UP AQI Today: यूपी के कई शहरों में दूषित हवा से बढ़ी धुंध, दुनिया के प्रदूषित शहरों में हापुड़ 5वें स्थान पर
भारत की तेल रिफाइनरी कंपनियों को पेट्रोल और डीजल में संसोधित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चा तेल खरीदना (आयात) करना पड़ता है. इसलिए आपूर्ति हमेशा पूरी नहीं हो पाती. अर्थशास्त्र के नियमों के अनुसार, जब आपूर्ति कम और मांग अधिक हो, तो दोनों ईंधन की कीमत में वृद्धि होना तय है.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल-डीजल का का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके साथ ही एचपीसीएल उपभोक्ता ‘HPPrice’ लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर हर दिन का भाव पता कर सकते हैं.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




