CUET-UG बोर्ड परीक्षाओं को अप्रासंगिक बनाने के लिए नहीं, UGC अध्यक्ष ने कही ये बात
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 May 2023 8:01 PM
CUET-UG: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUT) लिये जाने से बोर्ड परीक्षाओं के अप्रासंगिक हो जाने की संभावना नहीं है.
CUET-UG: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUT) लिये जाने से बोर्ड परीक्षाओं के अप्रासंगिक हो जाने की संभावना नहीं है.
सीबीएसई की 12वीं कक्षा में इस साल उत्तीर्ण विद्यार्थियों और 90 फीसदी तथा 95 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी आने से यह बहस शुरू हो गई है, क्या सीयूईटी ने बोर्ड परीक्षाओं से ध्यान हटा दिया है और क्या यह दीर्घावधि में बोर्ड परीक्षाओं को अप्रासंगिक बना देगा.
उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिये बुनियादी योग्यता में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह है उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड परीक्षाएं एक ‘उपलब्धि परीक्षा’ हैं, जबकि सीयूईटी-यूजी एक ‘चयन परीक्षा’ है. इसलिए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के अप्रासंगिक होने की कोई संभावना नहीं है.’’
इस साल सीयूईटी-यूजी परीक्षा का आयोजन 21 मई से शुरू होगा. यूजीसी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्तर पर सभी विश्वविद्यालयों में प्रवेश और अन्य परीक्षाओं जैसे कि जेईई (इंजीनियरिंग) और नीट (मेडिकल) के लिए मूलभूत पात्रता मानदंड एक प्रमुख कारक है.
उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालयी प्रवेश परीक्षा के सिद्धांत एक साझा परीक्षा की मांग करते हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) उच्च गुणवत्ता वाली ‘सामान्य अभियोग्यता परीक्षा’ के लिए काम कर रही है. इसके अलावा यह विज्ञान, मानविकी, भाषा, कला और व्यावसायिक विषयों में विषय आधारित विशेष सामान्य परीक्षा का अयोजन कर रही है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ये परीक्षाएं अवधारणात्मक समझ और ज्ञान को लागू करने की क्षमता का परीक्षण करेंगी और इनका लक्ष्य इन परीक्षाओं के लिए कोचिंग लेने की आवश्यकता को समाप्त करना होगा.’’
कुमार ने कहा, ‘‘विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए विषयों का चयन करने में सक्षम हैं और प्रत्येक विश्वविद्यालय विद्यार्थी के व्यक्तिगत विषयगत पोर्टफोलियो को देखने में सक्षम होगा और उनकी व्यक्तिगत रुचियों और प्रतिभा के आधार पर अपने कार्यक्रमों में प्रवेश देगा.’’
यह पूछे जाने पर कि बोर्ड परीक्षा के अंकों के मुकाबले सीयूईटी किस तरह विद्यार्थियों को स्नातक में दाखिला लेने में मदद करेगा, इसपर कुमार ने कहा ‘‘पहले विद्यार्थी अपनी पसंद के विश्वविद्यालय में दाखिल के लिये 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी से अधिक अंक लाने के लिए तनाव में रहते थे. लेकिन सीयूईटी के लागू होने से बोर्ड परीक्षा में बहुत अधिक अंक लाने का तनाव कम हो गया है. इसके अलावा प्रश्नों की प्रकृति और अंक देने की पद्धति में भिन्न्ता के कारण विभिन्न बोर्ड की ओर से दिये जाने वाले अंकों में भी बहुत अंतर होता है. ये चीजें अब सीयूईटी के तहत मानकीकृत होंगी.’’
यूजीसी ने पिछले साल मार्च में घोषणा की थी कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
पहली बार सीयूईटी-यूजी परीक्षा पिछले साल जुलाई में कराई गई थी, हालांकि इसमें कुछ तकनीकी खामियां आई थीं, जिसके कारण एनटीए को कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी.
इस वर्ष सीयूईटी-यूजी के लिए लगभग 14 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले वर्ष के पहले संस्करण से 41 प्रतिशत अधिक हैं. आवेदकों की संख्या के लिहाज से सीयूईटी-यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा है.
भाषा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










