ePaper

झारखंड: ईद की ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे पुलिसकर्मी, कंटेनर व पुलिस वाहन में टक्कर से 1 जवान की मौत, 10 घायल

Updated at : 24 Apr 2023 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: ईद की ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे पुलिसकर्मी, कंटेनर व पुलिस वाहन में टक्कर से 1 जवान की मौत, 10 घायल

जानकारी के अनुसार घायल सभी जवान जिला बल के हैं और ये तिलैया डैम में ईद की ड्यूटी कर सोमवार को करीब एक बजे लौट रहे थे. इसी दौरान गौरी नदी पुल के समीप सामने से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी. दुर्घटना में पुलिस वैन पर सवार सभी लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार/चंदवारा, विकास. कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगुंडी गौरी नदी पुल के समीप सोमवार दोपहर को कोडरमा पुलिस के एक वाहन (नंबर जेएच-12बी-4227) और कंटेनर (नंबर यूपी-53एफटी-2690) के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी, जबकि कंटेनर चालक सहित झारखंड पुलिस के नौ जवान घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया. इस दौरान रास्ते में गणेश की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पुलिस जवान गणेश भगत (जमशेदपुर) के रूप में हुई है.

आधा घंटा तक वाहन में फंसा रहा ड्राइवर

जानकारी के अनुसार घायल सभी जवान जिला बल के हैं और ये तिलैया डैम में ईद की ड्यूटी कर सोमवार को करीब एक बजे लौट रहे थे. इसी दौरान गौरी नदी पुल के समीप सामने से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी. दुर्घटना में पुलिस वैन पर सवार सभी लोग घायल हो गए. घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग व थाना पुलिस के सहयोग से सभी घायल पुलिस जवानों को पिकअप वाहन के जरिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया. घटना में कंटेनर का चालक बक्सर निवासी संजय सिंह करीब आधा घंटे तक वाहन में फंसा रहा़ बाद में क्रेन की मदद से उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल पुलिस जवानों की स्थिति जानने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर व थाना प्रभारी नीतिश कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने घायल जवानों की स्थिति और इलाज की जानकारी ली.

Also Read: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में ग्रामीणों को आती है काफी शर्म, आप भी नाम सुनकर चौंक उठेंगे

ये हैं घायल

घायलों में कंटेनर चालक संजय सिंह बक्सर (बिहार), पुलिसकर्मी राहुल कुमार सिंह (जमशेदपुर), सुनील कुमार झा व संजय कु सिंह (लातेहार), सतीश कुमार (बोकारो), तेजनारायण सिंह (रांची), विकास चिक बड़ाइक (गुमला), चमरा मुंडा (खूंटी), विनोद मरांडी (जामताड़ा), रामविलास भगत व चंदन सिंह के नाम शामिल हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राहुल कुमार सिंह, सुनील कुमार झा, संजय कुमार सिंह, सतीश कुमार, तेजनारायण सिंह, विकास चिक बड़ाइक, चालक संजय सिंह को रेफर किया गया है. बताया जाता है कि सभी जवान हजारीबाग के पदमा ट्रेनिंग सेंटर से ईद के दिन ड्यूटी के लिए कोडरमा पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola