Varanasi News: राहुल गांधी आ रहे हैं बनारस, प्रयागराज में है कुछ निजी काम, इन लोगों से मिलने का है प्रोग्राम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2021 4:20 PM
राहुल गांधी के वाराणसी दौरे को निजी बताकर राहुल गांधी के साथ चलने वाली टीम खुद सभी कार्यक्रम तय कर रही है. पीएम के काशी दौरे से पहले राहुल गांधी का अचानक वाराणसी दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Varanasi News: पीएम मोदी के 13 दिसंबर के बनारस दौरे से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार देर रात वाराणसी पहुंचेंगे. वे वाराणसी के एक होटल में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार की सुबह वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली की पहली फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को प्रयागराज में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आ रहे हैं. इसके बाद वाराणसी में आकर रात्रि विश्राम करेंगे. राहुल गांधी के इस पूरे कार्यक्रम को निजी बताया जा रहा है. राहुल गांधी के वाराणसी दौरे की जानकारी यहां पर किसी स्थानीय नेता को नहीं दी गई है. राहुल गांधी के वाराणसी दौरे को निजी बताकर राहुल गांधी के साथ चलने वाली टीम खुद सभी कार्यक्रम तय कर रही है. पीएम के काशी दौरे से पहले राहुल गांधी का अचानक वाराणसी दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बनारस आ रहे है. वे वाराणसी में ही होटल में रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार सुबह दिल्ली के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे. राहुल गांधी का ये निजी कार्यक्रम है पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिलने की इजाजत नहीं है लेकिन हम सभी अपने नेता का काशी में स्वागत करेंगे.
Also Read: वाराणसी एयरपोर्ट पर ओमिक्रोन को लेकर हाई अलर्ट, यात्रियों की हो रही आरटी-पीसीआर जांच
रिपोर्ट : विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










