Bihar News: अररिया में बस के अंदर फैला धुंआ, आनन-फानन में बाहर निकाले गये सभी यात्री, टला बड़ा हादसा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2022 2:34 PM

विज्ञापन

अररिया में एक बस के अंदर से अचानक धुंआ भर गया. बस में सवार करीब 40 यात्री अंदर ही फंस गये. इससे पहले कि कोई अनहोनी होती, सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

बिहार के अररिया में एक बड़ा हादसा टला. अररिया फारबिसगंज के बीच हाइवे पर अचानक एक बस में आग लग गयी. जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. बस में अचानक धुंआ भर गया जिससे अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी किसी तरह बाहर निकले और अपनी जान बचायी. इस दौरान किसी भी तरह का हादसे की संभावना को टाला गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अररिया फारबिसगंज के बीच एनएच पर मानिकपुर के पास की ये घटना है. शनिवार को बसमतिया से अररिया जा रही एक बस के अंदर से अचानक धुंआ बाहर आने लगा. जबतक लोग कुछ समझ पाते, धुंआ बस के अंदर भर गया. जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने माजरे को तुरंत भांप लिया और बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गये.

मानिकपुर टावर चौक के पास रुकी इस बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि टेक्निकल खराबी के कारण ये घटना घटी है. आग लगने की सूचना पर अररिया से अग्निशामक यंत्र भी पहुंचा. वहीं अगर समय रहते सभी यात्रियों को बाहर नहीं निकाला जाता तो दम घुटने से बड़ा हादसा भी हो सकता था. जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों के जख्मी होने की सूचना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन