ePaper
Live Updates

Bengal Chunav 2021 LIVE Update : टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, पार्टी मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Updated at : 15 Mar 2021 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 LIVE Update : टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, पार्टी मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Mamata banerjee rally on wheelchair| Tmc vs bjp Live Rally update : ममता बनर्जी पुरुलिया में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बंगाल में विकास के लिए सभी मोर्चे पर काम किया है. ममता चोटिल होने के बाद आज पहली बार पुरुलिया में जनसभा को संबोधित कर रही हैं. इससे पहले झारग्राम में अमित शाह ने कहा कि आदिवासियों के सर्टिफिकेट बनाने में जो भ्रष्टाचार होता है, उसपर हमारी सरकार बनने रोक लगाया जाएगा. वहीं पश्चिमी मेदिनीपुर की दांतन में एक रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने पलटवार किया. अभिषेक ने कहा कि बंगाल को सोनार बनाने वालें बताएं कि असम, गुजरात, एमपी सोनार क्यों नहीं बना. Bengal Assembly Election से जुड़े पल पल की अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
4:19 PM. 15 Mar 214:19 PM. 15 Mar

बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन

टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी में कार्यकर्ताओं का हाईकमान के प्रति गुस्सा फूट गया है. पार्टी मुख्यालय पर आज टिकट दावेदारों के समर्थकों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया

3:48 PM. 15 Mar 213:48 PM. 15 Mar

शुभेंदु का आरोप

बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा आरोप लगाया है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि नामांकन वाले हलफनामे में ममता बनर्जी ने जानकारी छुपाई है और छह मामलों की जानकारी नहीं दी है. शुभेंदु आज चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करने जाएंगे.

3:35 PM. 15 Mar 213:35 PM. 15 Mar

आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह को सीएम ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक बनें

आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह को सीएम ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक बनाया गया है. इससे पहले, चुनाव आयोग ने विवेक सहाय को पद से हटा दिया था. नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद आयोग ने यह कार्रवाई की थी.

3:35 PM. 15 Mar 213:35 PM. 15 Mar

पीएम मोदी पर ममता का वार

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री अक्षम हैं, देश को नहीं चला सकते. ममता ने आगे कहा कि बीजेपी देश को लूटने में लगी है. टीएमसी सुप्रीमो ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट को अपना वोट देकर बर्बाद न करें. बता दें कि इससे पहले, झारग्राम में अमित शाह ने ममता सरकार को हटाने की बात कही थी.

3:40 PM. 15 Mar 213:40 PM. 15 Mar

ममता का पलटवार

अमित शाह के विकास के दावे पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया है. ममता ने कहा कि मोदी सरकार की उज्जवला योजना अब अंधेरे में बदल रही है. ममता ने कहा कि लोग 800 रूपये में गैस खरीद रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार फ्री में देने की बात कही थी.

3:35 PM. 15 Mar 213:35 PM. 15 Mar

देवश्री रॉय ने पार्टी छोड़ दी है

विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी विधायक देवश्री रॉय ने पार्टी छोड़ दी है. रॉय को इसबार टीएमसी ने टिकट नहीं दिया.

2:26 PM. 15 Mar 212:26 PM. 15 Mar

ममता की चोट पर बोले शाह

ममता बनर्जी की चोट पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पहली बार टिप्पणी किया है. अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी आपको थोड़ी सी चोट लगी तो आहत हो गईं, लेकिन जवाब दीजिए हमारे 130 वर्कर जो हिंसा में मारे गए उनका क्या? उनके मां को जवाब कौन देगा?

2:26 PM. 15 Mar 212:26 PM. 15 Mar

अमित शाह ने बांकुड़ा में कहा

अमित शाह ने बांकुड़ा में कहा कि ममता बनर्जी की सरकार विकास के लिए कटमनी मांगती है. वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार है, जो हमेशा लोगों के विकास के लिए तत्पर है.

2:26 PM. 15 Mar 212:26 PM. 15 Mar

अमित शाह की रैली शुरू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बांकुड़ा में रैली शुरू हो गई है. अमित शाह ने बांकुड़ा में बीजेपी कैंडिडेट के बारे में कहा कि ये सभी 2 मई के बाद विधानसभा पहुंचेंगे.

2:26 PM. 15 Mar 212:26 PM. 15 Mar

ममता बनर्जी ने पुरुलिया की रैली में गैस की कीमत बढ़ाने पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने पुरुलिया की रैली में कहा कि देश में गैस की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. लोगों को किरोसीन मिल नहीं रहा है. खाने बनाने के लिए गैस पर निर्भर हैं और लगातार सरकार लोगों का शोषण कर रही है.

2:26 PM. 15 Mar 212:26 PM. 15 Mar

ममता का आरोप

ममता बनर्जी ने पुरुलिया की रैली में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस पार्टी बीजेपी की दलाल है. इसे वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें. इस दौरान ममता ने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला.

3:48 PM. 15 Mar 213:48 PM. 15 Mar

ममता ने कहा.

ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि तृणमूल की सरकार दोबारा बनाइए, आप सभी का काम मुफ्त में होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में एम्स के तर्ज पर अस्पताल बनाया जाएगा. ममता ने इस दौरान व्हील चेयर पर बैठकर सभा को संबोधित किया.

1:56 PM. 15 Mar 211:56 PM. 15 Mar

सोनार असम क्यों नहीं – अभिषेक बनर्जी ने पूछा सवाल

अमित शाह की रैली के बाद पश्चिमी मेदिनीपुर में अभिषेक बनर्जी ने पलटवार किया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि गृहमंत्री और बीजेपी के नेता सोनार बांग्ला बनाने की बात कह रहे हैं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि सोनार गुजरात और सोनार असम बीजेपी क्यों नहीं बना पाई.

1:56 PM. 15 Mar 211:56 PM. 15 Mar

अभिषेक की जनसभा

पश्चिमी मेदिनीपुर में अभिषेक बनर्जी दांतन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं. अभिषेक बनर्जी यहां पर टीएमसी कैंडिडेट के लिए बंगाल चुनाव प्रचार करेंगे. जनसभा के बाद अभिषेक रोडशो भी करेंगे.

1:38 PM. 15 Mar 211:38 PM. 15 Mar

अमित शाह ने कहा..

वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं आज इस रैली में उपस्थित सभी आदिवासी भाइयों से कहना चाहता हूं कि आज एक संकल्प करके जाइये कि हमारे विकास में जो सरकार आड़े आ रही है, उसे हटाकर ही हम दम लेंगे.

1:15 PM. 15 Mar 211:15 PM. 15 Mar

बोले अमित शाह

झारग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र की योजना को यहां की सरकार पहुंचने नहीं देरही है. हमारा लक्ष्य ममता सरकार को मुक्त कराना है.

1:15 PM. 15 Mar 211:15 PM. 15 Mar

शाह नहीं पहुंच पाए झारग्राम

केंद्रीय मंत्री अमित शाह झारग्राम की रैली में नहीं पहुंच पाए हैं, जिसकी वजह से अब वहां पर वर्चुअल संबोधन कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण शाह रैली स्थल में नहीं पहुंच पाए हैं.

1:15 PM. 15 Mar 211:15 PM. 15 Mar

रैली में भीड़ का आना शुरू

पुरुलिया की रैली में भीड़ जुटना शुरू हो गया है. ममता बनर्जी अब से कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर पहुंचे‍ंगी. ममता व्हील चेयर पर बैठकर सभा को स‍ंबोधित करेंगी

10:37 AM. 15 Mar 2110:37 AM. 15 Mar

हाजरा में ममता ने कहा..

ममता ने रविवार को हाजरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘व्हील चेयर में बैठकर टूटे पैर के साथ ही राज्यभर में प्रचार करूंगी और इसी हालत में ही खेला होबे. उन्होंने कहा, याद रखिये मरे हुए बाघ से कहीं ज्यादा खतरनाक घायल बाघिन होती है. हम बिना डरे लड़ाई जारी रखेंगे.

10:37 AM. 15 Mar 2110:37 AM. 15 Mar

जारी किया जाए मेडिकल ट्रीटमेंट की हिस्ट्री

भाजपा की ओर से राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एसएसकेएम अस्पताल में हुए मेडिकल ट्रीटमेंट की हिस्ट्री को सार्वजनिक करने की मांग की गयी है. भाजपा के मुताबिक इससे जनता को सच का पता चल सकेगा. अर्जुन सिंह, डॉ सुकांत मजुमदार, शिशिर बाजोरिया और प्रताप बनर्जी द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पर गत 10 मार्च को तथाकथित हमला हुआ. इस तथाकथित हमले को अधिकतम राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

10:37 AM. 15 Mar 2110:37 AM. 15 Mar

TMC के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने यशवंत सिन्हा

तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही पार्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. यशवंत सिन्हा अटल सरकार में वित्तमंत्री रह चुके हैं.

9:23 AM. 15 Mar 219:23 AM. 15 Mar

खड़गपुर में बोले शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खड़गपुर में रोड शो करके कहा कि वह बंगाल में असली परिवर्तन लाने में कामयाब होंगे. रोड शो में लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि खड़गपुर में लोगों की भीड़ ने चुनाव का परिणाम तय कर दिया है. रोड शो के विलंबित होने के बावजूद इतनी भीड़ भाजपा की जीत को दर्शाती है. वह वादा करते हैं कि भाजपा पश्चिम बंगाल में असली परिवर्तन लाने में कामयाब होगी.

9:23 AM. 15 Mar 219:23 AM. 15 Mar

BJP की सम्मान यात्रा

प्रदेश भाजपा की ओर से सोमवार को झाड़ग्राम से भगवान बिरसा मुंडा सिद्धो कान्हो सम्मान यात्रा का आयोजन किया जायेगा. यह यात्रा भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो तथा कान्हो मुर्मू के योगदान के सम्मान में आयोजित होगी. भाजपा के मुताबिक इन महान हस्तियों का योगदान समय से परे है. इस यात्रा का उद्देश्य उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाना है. यात्रा की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह करेंगे.

9:23 AM. 15 Mar 219:23 AM. 15 Mar

टीएमसी कैंडिडेट का प्रचार अभियान शुरू

हावड़ा में तृणमूल प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया. हावड़ा मध्य से पार्टी के उम्मीदवार अरूप राय ने हावड़ा मैदान के कालीकुंडू लेन से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत किया. जनसंपर्क अभियान में श्री राय ने जनता से आग्रह किया कि वह एक बार फिर पार्टी को बंगाल की सेवा का अवसर दें. हावड़ा शिवपुर से प्रत्याशी मनोज तिवारी ने सुबह, आठ नंबर वार्ड में बेलगछिया छात्र मिलन संघ के पास से प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों बात कर तृणमूल को विजयी बनाने का आग्रह किया.

9:23 AM. 15 Mar 219:23 AM. 15 Mar

पुरुलिया में ममता की रैली

ममता बनर्जी आज टूटे पांव से व्हील चेयर पर बैठकर पुरुलिया की रैली में भाग लेंगी. पुरुलिया में 12 मार्च को ही रैली का आयोजन होने वाला था, लेकिन ममता बनर्जी के चोटिल होने की वजह से यह टल गया. बताया जा रहा है कि आज ममता बनर्जी पुरुलिया में व्हील चेयर पर बैठकर लोगों को संबोधित करेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola