ePaper

West Bengal: बंगाल में अमित शाह के 35 सीटों के टारगेट को पूरा करने के लिये मैदान में उतरेगी भाजपा की 'टीम 15'

Updated at : 26 Dec 2023 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
Amit-shah

Amit-shah

बंगाल से भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा तो ममता सरकार को हटाना होगा. पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति का जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोलकाता दौरे के साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा का बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के नेताओं के साथ लंबा मंथन किया और फिर पार्टी के लिये नई रणनीति तय की गई है. पार्टी ने इस बार राज्य में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है और इसके लिए 15 नेताओं की टीम बनाई गई है, जो प्रचार की रणनीति तय करेगी. इस 15 सदस्यीय समिति के हाथ में ही प्रचार का काम होगा. इसके अलावा उम्मीदवारों के चयन में भी इनकी भूमिका बेहद खास मानी जा रही है. भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान बंगाल में 35 सीटाें पर अपना कब्जा करना चाहती है.

कमेटी में पांच केंद्रीय नेता सहित 15 सदस्य शामिल

बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर 15 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में पांच केंद्रीय नेता व 10 प्रदेश स्तर के नेता शामिल हैं. इस कमेटी में केंद्रीय नेताओं में सुनील बंसल, अमित मालवीय, मंगल पांडे, आशा लकड़ा व सतीश धंड शामिल हैं, जबकि प्रदेश नेताओं में सुकांत मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल, ज्योर्तिमय सिंह महतो, दीपक बर्मन, अमिताभ चक्रवर्ती व जगन्नाथ चट्टोपाध्याय का नाम शामिल है. यह कमेटी बंगाल में लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव की रणनीति तैयार करेगी. मंगलवार को अमित शाह व जेपी नड्डा ने न्यूटाउन स्थित एक होटल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और उक्त बैठक में ही इस कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया.

Also Read: West Bengal Breaking News : मेयर फिरहाद हकीम ने ममता बनर्जी को बताया बंगाल का सांता क्लॉज
भाजपा ने बंगाल में 35 सीटें जीतने का रखा  लक्ष्य

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 42 में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इससे पहले भाजपा ने 2019 में 22 सीटें जीतने का टारगेट तय किया था और 18 हासिल कर ली थीं. ऐसे में इस बार पार्टी की ओर से रणनीति तैयार की जा रही ताकि बंगाल में अधिक से अधिक सीटों पर भाजपा अपनी जीत दर्ज करा सकें.

Also Read: बंगाल में बीजेपी नेताओं के साथ अमित शाह और जेपी नड्डा की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
2024 में टीएमसी की हार निश्चित : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब पिछली बार बंगाल दौरे पर आये थे तब भी उन्होंने कहा था कि ममता सरकार ने गरीबों को धोखा दिया है. बंगाल की जनता टीएमसी को हटाएगी और बीजेपी की सरकार बनेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि 2024 में टीएमसी की हार निश्चित है. बंगाल को आगे ले जाने का काम केवल मोदी जी के नेतृत्व में केवल बीजेपी कर सकती है और कोई पार्टी नहीं कर सकती है. पश्चिम बंगाल की जनता ने बीजेपी को करीब 2.30 करोड़ वोट और 77 सीटों का आशीर्वाद दिया है. उनका उत्साह साफ बता रहा है कि उन्होंने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की जीत निश्चित है. बंगाल से भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा तो ममता सरकार को हटाना होगा. पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति का जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया है.

Also Read: बंगाल : आज रात कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह व जेपी नड्डा,अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार कर सकते हैं नई रणनीति
भाजपा वोट के लिये कर रही है बंगाल दौरा

तृणमूल का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्री का ‘असली’ इरादा लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में आकर चुनाव प्रचार करना है. ताकि उन्हें बंगाल की जनता से वोट मिल सकें. अमित शाह बंगाल में वोट के लिए प्रचार कर लोगों का भरोसा हासिल करने की कोशिश करने आ रहे हैं और उन्होंने बंगाल में फिर से यात्रा सेवा शुरू कर दी है. लेकिन वह जितनी बार बंगाल दौरा करेंगे उतनी ही अधिक सीटों से तृणमूल जीत का परचम लहराएगी.

Also Read: PHOTOS : अमित शाह और जे पी नड्डा पहुंचे कोलकाता,बंगाल में संगठनात्मक तैयारियों का करेंगे आकलन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola