ePaper

Mini Shimla In Bihar: बिहार के 'Mini Shimla' के आगे असली शिमला भी है फेल, जल्द बना लें घूमने का प्लान

Updated at : 02 Jan 2024 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Mini Shimla In Bihar: बिहार के 'Mini Shimla' के आगे असली शिमला भी है फेल, जल्द बना लें घूमने का प्लान

Mini Shimla In Bihar: बिहार अपनी समृद्धि, सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. क्या आप जानते हैं कि बिहार में भी मिनी शिमला है. अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे.

विज्ञापन

Mini Shimla In Bihar: बिहार भारत के उत्तर में बसा एक राज्य है जो अपनी समृद्धि, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं जहां विदेशी पर्यटक भी आते हैं. क्या आप जानते हैं बिहार में मिनी शिमला है? अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे.

बिहार में मिनी शिमला कहां है?

आप अगर बिहार में हैं और अभी तक मिनी शिमला नहीं घूमा तो हम आपको बताएंगे. दरअसल बिहार के जमुई जिले के अंतिम छोर पर सिमुलतला गांव है, जिसे मिनी शिमला भी कहा जाता है. यह जगह पूरी तरह से पहाड़ों से घिरा हुआ है.

undefined
मिनी शिमला इन बिहार

बिहार में शिमला का मजा लेना चाहते हैं तो सिमुलतला जा सकते हैं. यह जगह अंग्रेजों के शासन काल से बना हुआ है जो आज के दौर में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात है. ठंड के मौसम में यहां पर भारत समेत विदेश से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं.

undefined
Also Read: Kochi Best Places: कोच्चि में ये हैं घूमने की बेस्ट जगहें, जिनकी खूबसूरती देख हो जाएंगे दंग कैसा दिखता है बिहार का मिनी शिमला

बिहार के जमुई जिले से करीब 52 किलोमीटर दूरी पर ‘सिमुरतल्ला’ जिसे मिनी शिमला के नाम से जाना जाता है. यह जगह हरे जंगल और पहाड़ों से घिरा है. यहां की प्रशंसा स्वामी विवेकानंद ने अपने संपूर्ण भ्रमण पुस्तक में खुद की है. इस जगह को उन्होंने सर्वोत्तम जलवायु बताया है.

undefined
यहां हो चुकी है कई फिल्मों की शूटिंग

बताते चलें कि बिहार के इस मिनी शिमला में कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है जैसे कि फिल्म ‘अजब किस्सा’, ‘मिस इंडिया’ आदि है. यह जगह सच में रियल शिमला से खूबसूरती के मामले में कम नहीं है.

undefined
Also Read: Ayodhya राम मंदिर जा रहे हैं घूमने तो इन फेमस जगहों पर भी करें विजिट, यहां जानें कैसे पहुंचेंगे अयोध्या
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन