West Bengal : नये वर्ष में भांगड़ समेत चार नये थाने जुड़ेंगे कोलकाता पुलिस से

Updated at : 01 Jan 2024 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : नये वर्ष में भांगड़ समेत चार नये थाने जुड़ेंगे कोलकाता पुलिस से

चार थानों के अलावा एक ट्रैफिक गार्ड भवन का भी सीपी ने दौरा किया है कहा जल्द ही शेष बचे थाने जुड़ेंगे. कोलकाता पुलिस की तरफ से डंडे, हेलमेट, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरण पहुंचा दिये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने दक्षिण 24 परगना के अंतर्गत पड़नेवाले भांगड़ समेत आसपास के थानों को कोलकाता पुलिस के अधीन लाने की घोषणा की थी. इस सिलसिले में सीएम के निर्देश के बाद विधानसभा में एक कानून भी पारित किया गया. इसके बाद लगातार इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं. अब नये साल में भांगड़ समेत चार नये थाने भांगड़, उत्तर काशीपुर, पोलेरहाट और चंदनेश्वर थाने कोलकाता पुलिस के दायरे में जुड़नेवाले हैं.

चार नये थानों को कोलकाता पुलिस में जोड़ा जायेगा

कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने भांगड़ समेत आसपास के कई थानों एवं डिप्टी कमिश्नर (डीसी) दफ्तर का दौरा कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा पहले ही की थी. इस पर अमल किया गया है. पहले चरण के तहत चार नये थानों को कोलकाता पुलिस में जोड़ा जायेगा. इसके साथ एक ट्रैफिक गार्ड को भी कोलकाता पुलिस में जोड़ा जायेगा. इसके बाद घोषणा किये गये शेष थानों को कोलकाता पुलिस के दायरे में लाया जायेगा.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, वोट आने पर नागरिकता पर सियासत करती है बीजेपी
चार थानों के अलावा एक ट्रैफिक गार्ड भवन का भी सीपी ने किया दौरा,

इधर, सूत्र बताते हैं कि आगामी 2 जनवरी 2024 को भांगड़ समेत चार थाने कोलकाता पुलिस में शामिल होने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 2 जनवरी 2024 को नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक आधिकारिक समारोह में औपचारिक तौर पर भांगड़, उत्तर काशीपुर, पोलेरहाट और चंदनेश्वर थाने को अब से कोलकाता पुलिस के अधीन लाने की घोषणा करेंगी. शनिवार की रात भांगड़ के इन चारों पुलिस स्टेशनों में कोलकाता पुलिस की तरफ से डंडे, हेलमेट, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरण पहुंचा दिये गये हैं.थानों को कोलकाता पुलिस से जाेड़ने से कानून व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलेंगी.

Also Read: बंगाल राशन घोटाला : ईडी अधिकारियों ने गिरफ्तार टीएमसी मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के कार्यालय की तलाशी ली

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola