ePaper

बंगाल में चुनाव से पहले Coronavirus ने बढ़ाई हेल्थ विभाग टेंशन, पिछले 24 घंटे में 200 से अधिक केस, तीन की मौत

Updated at : 27 Feb 2021 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में चुनाव से पहले Coronavirus ने बढ़ाई हेल्थ विभाग टेंशन, पिछले 24 घंटे में 200 से अधिक केस, तीन की मौत

coronavirus latest update in west bengal : पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कोरोना ने हेल्थ विभाग की टेंशन बढ़ी दी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में करीब 216 नए केस सामने हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है. वहीं राज्य में अब तक करीब 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है, जिसमें 27 मार्च को पहले चरण का मतदान है.

विज्ञापन

Coronavirus News : पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कोरोना ने हेल्थ विभाग की टेंशन बढ़ी दी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में करीब 216 नए केस सामने हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है. वहीं राज्य में अब तक करीब 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है, जिसमें 27 मार्च को पहले चरण का मतदान है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो पश्चिम बंगाल (west bengal) में भी कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्य में जहां 216 लोग संक्रमित पाये गये हैं. वहीं तीन लोगों की मौत भी हुई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 20,084 नमूने जांचे गये हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 5,74,716 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

विभाग ने आगे बताया कि एक दिन में 223 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसी के साथ स्वस्थ होनेवालों की संख्या बढ़ कर 5,61,110 हो चुकी है. प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,343 है, जिनका इलाज चल रहा है. अब तक 10,263 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य का रिकवरी रेट 97.63% है. उधर, 24 घंटे में उत्तर 24 परगना व हुगली एवं पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है

आठ चरणों में होगा चुनाव- पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों (27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल) में मतदान कराये जायेंगे. 2 मई मतगणना होगी और सभी 294 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं. इनमें 68 अनुसूचित जाति (SC) और 16 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं. विधानसभा का कार्यकाल 30 मई, 2021 को खत्म हो रहा है.

Also Read: West Bengal Election 2021 Date: बंगाल के 23 जिलों में 8 चरणों में कब-कहां होगा मतदान, एक नजर में यहां देखें

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola