ePaper

Bengal Election 2021 : PM मोदी और अमित शाह ने लोगों से अपील, कहा- सोनार बांग्ला के लिए करें वोट

Updated at : 27 Mar 2021 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021  : PM मोदी और अमित शाह ने लोगों से अपील, कहा- सोनार बांग्ला के लिए करें वोट

Bengal news in Hindi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. इसमें 5 जिलों की 30 विधानसभा सीट शामिल हैं. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होने की खबरें सामने आई, जो शाम 6.30 बजे तक जारी रहेगी. इस बार बीजेपी ने दिग्गज नेताओं ने बंगाल में धुंआधार चुनाव प्रचार किया है. दूसरी तरफ टीएमसी की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चोट के बावजूद ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की.

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की चुनावी लड़ाई का पहला चरण शनिवार को शुरू हो गया है. सुबह सात बजे से ही राज्य के 30 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की शुरुआत हुई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बांग्ला भाषा में ट्वीट कर राज्य के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की है.

उन्होंने शनिवार सुबह ट्वीट किया कि वह पश्चिम बंगाल के पहले चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं से आग्रह करते हैं कि वे बंगाल के गौरव को बहाल करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वोट डालें. लोगों का वोट नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के विचारों के अनुसार बंगाल के निर्माण के सपने को साकार करेगा.

वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बांग्ला भाषा में ट्वीट कर राज्य के लोगों से कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शुरू हो गया है. मैं उन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं से आग्रह करता हूं जहां रिकॉर्ड संख्या में अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करें. और भारी मतों में वोट दें.

बंगाल चुनाव में कुल 294 सीटों पर वोटिंग होगी. पिछले विधानसभा चुनाव (साल 2016) में टीएमसी ने कुल 294 में से 211 सीटें जीती थी. लेफ्ट को 33, कांग्रेस को 44 और बीजेपी को महज 3 सीटें हासिल हुई थी. इस बार बीजेपी ने दिग्गज नेताओं ने बंगाल में धुंआधार चुनाव प्रचार किया है. दूसरी तरफ टीएमसी की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चोट के बावजूद ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की.

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में कब-कब मतदान?

पहला चरण:- 27 मार्च

दूसरा चरण:- 1 अप्रैल

तीसरा चरण:- 6 अप्रैल

चौथा चरण:- 10 अप्रैल

पांचवां चरण:- 17 अप्रैल

छठा चरण:- 22 अप्रैल

सांतवां चरण:- 26 अप्रैल

आठवां चरण:- 29 अप्रैल

रिजल्ट डे:- 2 मई

Also Read: Jhargram Election 2021 LIVE : झारग्राम के 10 बूथों पर खराब हुआ EVM, 4.62 फीसदी हुआ मतदान

Posted By – Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola