COVID19 : केंद्रीय मंत्री ने बंगाल के अस्पताल में मृत मरीज का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, विवाद

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ( Union Minister Babul Supriyo) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए उस वीडियो (VIDEO) से विवाद खड़ा हो गया है जिसमें कथित तौर पर एक मृत मरीज को एक राजकीय अस्पताल के पृथक वार्ड में दिखाया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए उस वीडियो से विवाद खड़ा हो गया है जिसमें कथित तौर पर एक मृत मरीज को एक राजकीय अस्पताल के पृथक वार्ड में दिखाया गया है.

न्‍यूज एजेंसी भाषा-‍ पीटीआई के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार ने इस वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाया है और कहा है कि विपक्षी भाजपा फर्जी खबर फैलाने में ‘माहिर’ है. सुप्रियो ने वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करके दावा किया कि यह सार्वजनिक है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से मामले की तत्काल जांच करने का आग्रह किया.

Also Read: Coronavirus Lockdown : स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला किया तो जाना पड़ेगा 7 साल तक के लिए जेल, भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह एक चौंकाने वाला वीडियो है…चूंकि यह वीडियो सार्वजनिक है, इसलिए मैं पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह करता हूं कि वह इसकी पूरी जांच करायें और तथ्य जारी करें.

Also Read: EXCLUSIVE: लॉकडाउन के बाद बाहर से आनेवाले झारखंडी भाइयों की मदद के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने कसी कमर’, पढ़ें खास बातचीत

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि वीडियो की सत्यता का पता लगाने की जरूरत है और यदि सामग्री सही पायी जाती है तो प्रशासन उचित कदम उठाएगा.

चटर्जी ने कहा, हमें पहले जांचना होगा कि वीडियो सही है या नकली, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भाजपा फर्जी वीडियो फैलाने में माहिर है. सुप्रियो ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अभी तक राज्य सरकार ने यह दावा नहीं किया है कि वीडियो फर्जी है, इससे यह हमें विश्वास करने के करीब लाता है कि यह वास्तव में सही है.

Also Read: Fiscal Package 2.0 COVID-19 : आज हो सकता है दूसरे राहत पैकेज का ऐलान, जानें क्या होगा खास

केंद्रीय मंत्री ने वीडियो के वायरल होने के बाद ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार से इन खबरों पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद राज्य के अस्पतालों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola