Amitabh Bachchan ने नहीं तोड़ा कोई ट्रैफिक रूल, बिग बी ने पोस्ट शेयर कर बताई पूरी सच्चाई
अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट पोस्ट पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई. एक्टर तसवीर में एक बाइक सवार के पीछे बैठे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था. अब इस तसवीर के पीछे की कहानी बिग बी ने फैंस के साथ शेयर की.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बिग बी ने एक व्यक्ति के साथ बाइक की सवारी करते हुए अपनी तसवीर शेयर की थी. इस तसवीर के वायरल होते ही यूजर्स शिकायत करने लगे कि बिग बी ने हेलमेट नहीं पहना हैं. साथ ही मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहने लगे. अब इस पूरे मामले पर बिग बी ने रिएक्ट किया हैं और बड़ी बात कह दी.
दरअसल, तसवीर में अमिताभ बच्चन बिना हेलमेट में दिखे थे. उन्होंने फोटो के जरिए बताया था कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए और काम पर जल्दी पहुंचने के लिए बाइक का सहारा लिया था. अब एक्टर ने अपने ब्लॉग में बताया कि रविवार का दिन था…बलार्ड एस्टेट की एक गली में शूटिंग के लिए औपचारिक अनुमति ली गई थी… रविवार के लिए अनुमति मांगी गई थी क्योंकि सभी कार्यालय बंद हैं और कोई पब्लिक या ट्रैफिक नहीं है. शूटिंग के लिए पुलिस की अनुमति से इलाके की एक गली बंद है.
https://www.instagram.com/p/CsO9OTehTN9/
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, मैंने जो ड्रेस पहनी है, वह फिल्म के लिए मेरी कॉस्ट्यूम है. मैं क्रू मेंबर के सदस्य के के बाइक पर बैठकर बेवकूफ बना रहा था. यहां तक कि कहीं नहीं जा रहा हूं, लेकिन यह फील दिला रहा हूं कि मैंने समय बचाने के लिए यात्रा की है. हां, मैं इसे करूंगा अगर समय की पाबंदी की समस्या होती .. और हेलमेट पहनता और यातायात दिशानिर्देशों के सभी नियमों और विनियमों का पालन करता.
Also Read: अमिताभ बच्चन-अनुष्का शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस लेगी एक्शन, जानिये ऐसा क्या किया इन स्टार्स ने…
आगे बिग बी लिखते हैं, मैं ऐसा करने वाला अकेला नहीं हूं. अक्षय कुमार को ऐसा करते देखा था समय पर स्थान पर पहुंचने के लिए. अपने सुरक्षाकर्मी की बाइक पर हेलमेट वगैरह पहना था. आपकी चिंता और आपकी देखभाल और प्यार और मुझे ट्रोल करने के लिए आप सभी का धन्यवाद. साथ ही उन्होंने बताया कि, उन्होंने कोई ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










