ePaper

Bengal Election 2021 : 60 में से 50 सीटों पर बीजेपी की होगी जीत, पहले दो चरण के मतदान के बाद Amit Shah का दावा

Updated at : 02 Apr 2021 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021 : 60 में से 50 सीटों पर बीजेपी की होगी जीत, पहले दो चरण के मतदान के बाद Amit Shah का दावा

bengal news in hindi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कालचीनी में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी पहले दो चरण में क्लीन स्वीप कर रही है. अमिथ शाह ने आगे कहा कि हम 60 सीटों के चुनाव में से 50 सीट पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कालचीनी में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी पहले दो चरण में क्लीन स्वीप कर रही है. अमिथ शाह ने आगे कहा कि हम 60 सीटों के चुनाव में से 50 सीट पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार उल्टी गिनती कर रही है.

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘पहले 2 चरण के चुनाव में बंगाल में कमल खिला है. 60 में से 50 से ज्यादा सीटें भाजपा जीत चुकी है.अब दीदी के जाने का समय आ चुका है. दीदी खुद नंदीग्राम से चुनाव हार रही हैं.’

शाह ने कहा कि ममता दीदी ‘3T’ मॉडल पर सरकार चला रही हैं. पहला – तानाशाही, दूसरा – टोलाबाजी, तीसरा- तुष्टिकरण. जबकि नरेन्द्र मोदी जी 3V के आधार पर सरकार चलाते हैं. पहला- विकास, दूसरा – विश्वास, तीसरा- व्यापार, इन ‘3V’ के आधार पर ही हम बंगाल का विकास करेंगे.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : ‘अमित शाह दंगाई, केंद्रीय बल के जवान कर रहे हैं बंगाल में तांडव’- तीसरे चरण के चुनाव से पहले Mamata Banerjee का बड़ा आरोप

नंदीग्राम में हार रही है दीदी- अलीपुरद्वार में अमित शाह ने कहा कि कल नंदीग्राम में तय हो गया है कि वहां दीदी चुनाव 2021 हार रही हैं. बाद में उनके सलाहकार गए कि दीदी कहां से लडोगी. उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के अलावा कहीं से भी लड़ा दो, उत्तर बंगाल वाले मुझे नहीं जीताने वाले.

ममता ने किया पलटवार- ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे अमित शाह को कंट्रोल करें. अमित शाह केंद्र की शक्ति का इस्तेमाल कर चुनाव प्रभावित कर रहे हैं. मैं उन्हें आगाह कर देना चाहती हूं कि मैं चुप हूं, इसका मतलब कमजोर नहीं हूं. ममता ने आगे कहा कि बंगाल में अब महिलाएं केंद्रीय शक्ति से लड़ाई करेंगी.

Posted By : Avinish kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola