PHOTOS : अमित शाह और जे पी नड्डा पहुंचे कोलकाता,बंगाल में संगठनात्मक तैयारियों का करेंगे आकलन
Published by : Shinki Singh Updated At : 26 Dec 2023 1:37 PM
बंगाल की जनता टीएमसी को हटाएगी और बीजेपी की सरकार बनेगी. इसके अलावा मनोज तिग्गा का कहना है कि 2024 में टीएमसी की हार निश्चित है. बंगाल को आगे ले जाने का काम बीजेपी कर सकती है और कोई पार्टी नहीं कर सकती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गये है.

वीर बाल दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कोलकाता में गुरुद्वारा बारा सिख संगत में मत्था टेका.

पार्टी के नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक तैयारियों का आकलन करेंगे.

भाजपा विधायक मनोज तिग्गा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है.

तिग्गा ने कहा, “हमारे केंद्रीय नेता, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष राज्य का दौरा करना जारी रखेंगे. निकट भविष्य में उनके दौरे बढ़ेंगे.

शाह एवं नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और सांसद दिलीप घोष समेत कई नेता हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

तिग्गा ने बताया कि गृह मंत्री और भाजपा प्रमुख गुरुद्वारा बड़ा सिख संगत और कालीघाट मंदिर के दर्शन किये.

उन्होंने कहा कि वे राज्य पदाधिकारियों और संगठनों के साथ कई बैठकें भी करेंगे और आम चुनाव से पहले संगठनात्मक ताकत का आकलन करेंगे.

तिग्गा ने बताया कि बाद में शाम के वक्त दोनों नेता नयी दिल्ली के लिए प्रस्थान करने से पहले राष्ट्रीय पुस्तकालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










