आज का राशिफल, 22 सितंबर 2022: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Sep 2022 5:02 AM
आज का राशिफल, 22 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष
इस राशि के साहित्यकार को काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है. सोसाइटी में आज आपका रूतबा ऊंचा होगा. आप अपने बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं.

वृष
परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा. दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी. आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा.

मिथुन
भाइयों और बहनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा. यदि आज आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो अपने माता-पिता से सलाह जरूर लें. वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों में चली आ रही अड़चन दूर होगी.

कर्क
आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके. अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें.

सिंह
ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है. आप शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

कन्या
आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं. लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

तुला
आज मांसाहार से दूर रहें. विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. आज काम में दबाव पड़ सकता है इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए.

वृश्चिक
आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए. आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा.

धनु
आप अपनी समझदारी से चीज़ों को आसान बना लेंगे. कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी. आपकी सेहत तंदरुस्त रहेगी. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

मकर
ऑफिस के काम या अपने किसी शौक के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं. किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं. कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं.

कुंभ
मानसिक परेशानी कम होगी. पैसों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा. आपको व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं.

मीन
शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी. आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










