ePaper

आज का राशिफल, 11 सितंबर 2022: मेष, वृष, कन्या समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

Updated at : 11 Sep 2022 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
आज का राशिफल, 11 सितंबर 2022: मेष, वृष, कन्या समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

आज का राशिफल, 11 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन
undefined

मेष

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. मातहतों का सहयोग मिलेगा.

undefined

वृष

प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं.

undefined

मिथुन

स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है.

undefined

कर्क

लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी.

undefined

सिंह

नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. शेयर बाजार में पैसा लगा रखा है तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं.

undefined

कन्या

भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. घर में किसी पुरानी बात को लेकर क्लेश होने की संभावना है.

undefined

तुला

धार्मिक कार्यों में खर्च होगा तथा मन आध्यात्मिक रहेगा. पिता के साथ बाहर जाना होगा. पत्नी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद सामने आएगा लेकिन समय रहते वह संभल जाएगा.

undefined

वृश्चिक

कर्ज में कमी होगी. संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है.

undefined

धनु

आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी. व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी.

undefined

मकर

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी.

undefined

कुंभ

प्रतिद्वंद्विता रहेगी. पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा.

undefined

मीन

जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि होगी. जो लोग अपनी नौकरी में परिवर्तन लाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola