कोलकाता में बोले विवेक अग्निहोत्री- बंगाल में 400 मिनी पाकिस्तान, कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर बनेगी बंगाल फाइल्स

विवेक ने अपने भाषण में कोलकाता के लिए अपने जुनून के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उनके पिता और मां की शादी कोलकाता में हुई थी. सोमवार 13 मार्च को शादी की सालगिरह है. इसी सिलसिले में वह अपनी मां से सुनी कोलकाता की कहानी सुनाने लगे.
West Bengal News Today: चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के एक बयान से पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल आ सकता है. विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि बंगाल में 400 मिनी पाकिस्तान हैं. वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि ‘कश्मीर फाइल्स’ की तर्ज पर अब ‘बंगाल फाइल्स’ फिल्म भी बनेगी. निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें यह आश्वासन दिया है. दोनों ने कहा है कि अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी बनेगी.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने भी यह आश्वासन दिया कि वह ‘बंगाल फाइल्स’ बनायेंगे और उसी दिशा में काम करेंगे. विवेक अग्निहोत्री रविवार को कोलकाता आये थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इसी दौरान विवेक अग्निहोत्री ने अपनी योजना के बारे में बताया था. विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की तुलना मिनी कश्मीर से भी की. उन्होंने कहा, ‘बंगाल के कश्मीर बनने से पहले यह काम जरूर पूरा होना चाहिए.’
विवेक अग्निहोत्री ने साफ कर दिया कि वह पश्चिम बंगाल पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं. विवेक ने कहा कि बंगाल पर बनने वाली उनकी फिल्म का मुख्य विषय बंगाल का इतिहास और वर्तमान स्थिति होगी. ‘कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक ने कहा, ‘फिल्म में यह दिखाया जायेगा कि पहले बंगाल क्या था और अब क्या हो गया है!’ हालांकि, फिल्म का नाम ‘दिल्ली फाइल्स’ है.’
विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘मैंने वर्ष 1946 के दंगों पर काम करने की कोशिश की, लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया गया. मेरी टीम इंटरव्यू के लिए पश्चिम बंगाल आयी थी. उन्हें काम करने की अनुमति नहीं थी.’ विवेक अग्निहोत्री का दावा है कि उस समय बंगाल में जो कुछ हुआ, उसके कुछ चश्मदीद गवाह अभी भी जीवित हैं. उन्होंने उनसे पूछताछ के लिए एक टीम भेजी, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. हालांकि, विवेक ने कहा कि कोई भी ताकत मुझ इस फिल्म को बनाने से नहीं रोक सकती.
विवेक ने अपने भाषण में कोलकाता के लिए अपने जुनून के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उनके पिता और मां की शादी कोलकाता में हुई थी. सोमवार 13 मार्च को शादी की सालगिरह है. इसी सिलसिले में वह अपनी मां से सुनी कोलकाता की कहानी सुनाने लगे. उस संदर्भ में उन्होंने कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय में उनकी पहली फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ दिखाते समय उन पर हमला किया गया था.
उन्होंने बंगाल की संस्कृति का वर्णन करने के लिए रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लिया. साथ ही उन्होंने कहा, ‘कई लोग गोपाल पंथा का नाम भूल रहे हैं. लेकिन फिल्म ‘दिल्ली फाइल्स’ में कोलकाता की कहानी सुनाते वक्त क्या वह गोपाल पंथा की कहानी भी रखेंगे? विवेक ने यह भी कहा कि बंगाल में करीब 400 मिनी पाकिस्तान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




