WhatsApp Web हुआ डाउन! कई यूजर्स को स्क्रॉलिंग करने में आ रही दिक्कत

WhatsApp Web Scrolling Issue
WhatsApp Web: आज सुबह से ही WhatsApp Web यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत की है. कई यूजर्स का कहना है कि वे अपनी चैट को स्क्रॉल नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बातचीत में ऊपर और नीचे स्क्रॉल करना मुश्किल हो रहा है.
WhatsApp Web Down: आज सुबह से ही WhatsApp Web यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत की है. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें WhatsApp Web पर WhatsApp चलाने में दिक्कत आ रही है. कई यूजर्स को बार-बार रिफ्रेश करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने व्हाट्सएप वेब से जुड़ी एक नई और बेहद असुविधाजनक समस्या को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है. यूजर्स का कहना है कि वे अपनी चैट को स्क्रॉल नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बातचीत में ऊपर और नीचे स्क्रॉल करना मुश्किल हो रहा है.
लोगों ने X पर की शिकायत
पिछले कुछ घंटों में दर्जनों यूजर्स ने X पर इस दिक्कत के बारे में लिखा है. एक यूजर ने पोस्ट किया, “क्या WhatsApp Web में कोई दिक्कत है? मैं ऊपर-नीचे स्क्रोल ही नहीं कर पा रहा.”
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या आप WhatsApp Web पर स्क्रॉल कर पा रहे हैं?” तीसरे यूजर ने कहा, “आज किसी को WhatsApp पर स्क्रॉल करने में दिक्कत आ रही है क्या? हमारे ऑफिस में 3-4 लोगों को WhatsApp Web आज थोड़ा अजीब लग रहा है, जैसा हमेशा चलता है वैसा नहीं… अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो बताना.”
यह भी पढ़ें: WhatsApp से भी आधार कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड, बस करने होंगे ये स्टेप्स फॉलो
यह भी पढ़ें: WhatsApp चलाने वाले इन 5 धांसू फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे, जान गए तो चैटिंग का मजा हो जाएगा दुगना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




