WhatsApp Anti-Scam Feature: नया फीचर बचाएगा आपकी सेविंग्स, मिलेगा स्कैम अलर्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Aug 2025 8:21 PM
WhatsApp Anti-Scam Feature
WhatsApp Anti-Scam Feature: व्हॉट्सऐप ने स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले एक बड़ा एंटी-स्कैम फीचर पेश किया है, जो आपको फर्जी ग्रुप्स में ऐड होने से रोकेगा. यह फीचर यूजर्स को एडमिन की डिटेल्स, मेम्बर काउंट और ग्रुप के बारे में जानकारी देगा. जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp Anti-Scam Feature: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप एक बार फिर यूजर्स की सुरक्षा के लिए कमर कस चुका है. IndependenceDay से पहले WhatsApp ने एक ऐसा नया फीचर पेश किया है, जो ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर स्कैम से बचाने में गेमचेंजर साबित हो सकता है.
इस फीचर का नाम है Anti-Scam Group Alert. इसका मकसद आपको ऐसे व्हॉट्सऐप ग्रुप में शामिल होने से रोकना है, जहां स्कैम या फ्रॉड की संभावना हो. जैसे ही कोई यूजर किसी संदिग्ध ग्रुप में ऐड किया जाता है, WhatsApp अलर्ट देगा. अगर उस ग्रुप में आपका कोई म्यूचुअल कॉन्टैक्ट नहीं है, तो WhatsApp आपको ग्रुप एडमिन की डिटेल्स, ग्रुप मेंबर्स की संख्या और ग्रुप की पृष्ठभूमि की जानकारी देगा.
बिना चैट खोले ग्रुप से बाहर निकल सकेंगे
WhatsApp के अनुसार, इस फीचर के जरिए आप बिना ग्रुप चैट खोले ही ग्रुप छोड़ सकते हैं. जब तक आप “Stay in group” का विकल्प नहीं चुनते, तब तक उस ग्रुप से कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा. यानी अब आप फर्जी ग्रुप में फंसने से पहले ही अलर्ट हो जाएंगे.
WhatsApp अन्य सेक्योरिटी फीचर्स भी टेस्ट कर रहा है, जिसमें यूजर्स को ऐसे लोगों से चैट करते समय चेतावनी मिलेगी जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं. इससे स्कैम मैसेज का रिस्क कम होगा.
WhatsApp की प्राइवेसी टीम लगातार जागरूकता फैला रही है और समय-समय पर सेफ्टी अपडेट्स जारी कर रही है. यह नया फीचर आने वाले हफ्तों में भारत सहित दुनियाभर में रोल आउट हो सकता है.
यदि आप WhatsApp पर सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो ग्रुप ऐड करने की सेटिंग्स को “My Contacts” या “My Contacts Except” पर सेट करें और अनजान नंबरों से चैट करने में सावधानी बरतें.
आपकी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाएगा WhatsApp
WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. अब अगर आपको कोई संदिग्ध ग्रुप में ऐड करता है, तो WhatsApp आपको तुरंत अलर्ट करेगा. नया फीचर ‘Anti-Scam Group Alert’ न सिर्फ स्कैम से बचाएगा, बल्कि आपको ग्रुप की डिटेल्स भी बताएगा- जैसे एडमिन कौन है, कितने मेंबर्स हैं और क्या आपके कोई म्यूचुअल कॉन्टैक्ट हैं या नहीं.
सबसे खास बात? आप बिना ग्रुप चैट खोले ही उस ग्रुप से बाहर निकल सकते हैं. यानी अब फर्जी ग्रुप में फंसने से पहले ही आपको चेतावनी मिल जाएगी.
WhatsApp लगातार ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है जो आपकी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाएं. तो अगर आप WhatsApp पर सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो ग्रुप ऐड सेटिंग्स को ‘My Contacts’ या ‘My Contacts Except’ पर सेट करें और अनजान नंबरों से चैट करने में सावधानी बरतें. साइबर स्कैम के इस दौर में WhatsApp का यह कदम वाकई गेमचेंजर साबित हो सकता है.
WhatsApp ने भारत में 98 लाख अकाउंट्स कर दिए बैन, वजह जानिए
WhatsApp पर चालान का मैसेज आया? स्कैम हो सकता है यह, जानिए कैसे बचें
Whatsapp और Instagram पर DP लगाने से लग सकती है नजर, जानें ऐसे में राहु कैसे होते हैं एक्टिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










