WhatsApp ने भारत में 98 लाख अकाउंट्स कर दिए बैन, वजह जानिए
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Aug 2025 7:20 PM
व्हॉट्सऐप जल्द ही चैनल एडमिन्स को क्विज बनाने की सुविधा देगा.
WhatsApp ने जून 2025 में भारत में 9.86 मिलियन अकाउंट्स को बैन किया. जानिए कैसे स्पैम, इम्पर्सोनेशन और थोक मैसेजिंग पर शिकंजा कसने के लिए प्लेटफॉर्म की AI आधारित पहचान प्रणाली काम कर रही है.
भारत में WhatsApp ने जून 2025 में 9.86 मिलियन यानी 98 लाख से ज़्यादा यूजर्स के अकाउंट्स को बैन कर दिया. इनमें से करीब 19.8 लाख अकाउंट्स को बिना किसी शिकायत के प्रोएक्टिवली ब्लॉक किया गया. यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म पर स्पैमिंग, फेक अकाउंट्स, इम्पर्सोनेशन और थोक मैसेजिंग जैसे गतिविधियों के खिलाफ की गई.
इस दौरान WhatsApp को कुल 23,596 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,001 अकाउंट्स को यूज़र्स की रिपोर्ट्स के आधार पर कार्रवाई के तहत लिया गया. हालांकि 16,069 अपील दायर की गईं, केवल 756 को ही WhatsApp द्वारा वैध समझा गया. इससे साफ है कि अधिकांश मामलों में यूजर्स पर्याप्त प्रमाण या स्पष्ट कारण नहीं दे पाए.
WhatsApp की मिसयूज कैसे पहचानी जाती है?
व्हॉट्सऐप तीन-चरणीय सिस्टम का उपयोग करता है:
- अकाउंट निर्माण: असामान्य साइनअप और संदिग्ध नंबरों की पहचान
- मैसेज ट्रांसमिशन: स्पैमी और ऑटोमेटेड व्यवहार की मॉनिटरिंग
- यूज़र फीडबैक: नेगेटिव रिपोर्ट्स और अकाउंट फ्लैगिंग.
इसके लिए मशीन लर्निंग मॉडल, मेटाडेटा और उपयोगकर्ता इतिहास का सहारा लिया जाता है.
नया फीचर: नाइट मोड कैमरा
WhatsApp अपने एंड्रॉयड कैमरा इंटरफेस के लिए ‘नाइट मोड’ फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. यह कम रोशनी में फोटो की क्लियरिटी और ब्राइटनेस बढ़ाने में मदद करेगा. ऐप में लो-लाइट कैप्चर के लिए एक डेडिकेटेड बटन जोड़ने की संभावना है.
WhatsApp पर किसी ने कर दिया है आपकी नाक में दम, ऐसे पाएं छुटकारा
WhatsApp चलाओ, पैसे कमाओ! हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कमाल का तरीका
WhatsApp ला रहा बड़े काम का फीचर, अब एक साथ पढ़ पाएंगे कई सारे मैसेज, AI करेगा मदद
WhatsApp Ban: जहां हुआ जन्म, वहीं बैन हुआ व्हॉट्सऐप; ये सेफ्टी का मामला है
EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप सेवा, अब पासबुक और क्लेम जानकारी एक मैसेज पर, ट्रांसफर में देरी खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










