₹5000 तक महंगा हुआ OnePlus Nord 6, खरीदने से पहले चेक कर लें नयी कीमत

Published by : Shivani Shah Updated At : 21 May 2026 6:50 AM

विज्ञापन

वनप्लस नॉर्ड 6

OnePlus Nord 6 की कीमत में कंपनी ने 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतों के बाद इसका मुकाबला POCO X8 Pro Max और iQOO 15R जैसे स्मार्टफोन्स से होगा. हालांकि दमदार बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से यह अब भी दमदार ऑप्शन माना जा रहा है.

विज्ञापन

अगर आप नया OnePlus Nord 6 खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपना बजट जरूर चेक कर लें. OnePlus ने अपने इस प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है. खास बात यह है कि फोन को लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं और इतनी जल्दी इसकी कीमत हजारों रुपये बढ़ा दी गई. नई कीमतें अब Amazon और OnePlus India वेबसाइट पर भी दिखाई देने लगी हैं. इससे पहले OnePlus 15R की कीमत में भी कंपनी ने 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी. ऐसे में अब सवाल यही है कि क्या बढ़ी कीमत के बाद भी OnePlus Nord 6 उतना ही वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन रह गया है?

OnePlus Nord 6 की नई कीमत

नई कीमत के अनुसार, OnePlus Nord 6 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 41,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 38,999 रुपये थी. वहीं, मॉडल के दूसरे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये से बढ़ाकर 46,999 रुपये कर दी गई है. यानी 5000 रुपये तक की सीधी बढ़त.

कीमत बढ़ने के बाद OnePlus Nord 6 अब एक अलग प्राइस कैटेगरी में पहुंच गया है, जहां इसका मुकाबला POCO X8 Pro Max और iQOO 15R जैसे दमदार स्मार्टफोन्स से होने लगा है. हालांकि, माना जा रहा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रही मेमोरी और कंपोनेंट्स की लागत की वजह से यह प्राइस हाइक लगभग तय मानी जा रही थी.

क्या अब भी खरीदना चाहिए OnePlus Nord 6?

OnePlus Nord 6 एक दमदार पैकेज के साथ आता है. इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, बड़ी 9000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी ने इसमें मजबूत परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ देने की कोशिश की है. फोन का कैमरा सेटअप भले ही ज्यादा वर्सेटाइल न लगे, क्योंकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है, लेकिन इसके कैमरे नेचुरल और एक्यूरेट तस्वीरें क्लिक करते हैं. वहीं इसकी बैटरी लगभग दो दिन तक आसानी से चल सकती है और गेमिंग व मल्टीटास्किंग में भी यह शानदार परफॉर्म करता है.

ऐसे में अगर आपकी प्रायोरिटी टेलीफोटो कैमरा है, तो आप दूसरे ऑपशंस पर विचार कर सकते हैं. लेकिन अगर आप शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी बैकअप और भरोसेमंद कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो OnePlus Nord 6 अब भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 पर बंपर ऑफर, अमेजन पर 40 हजार रुपये तक सस्ता

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola