शाम की भूख का हेल्दी इलाज, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सूजी वेजिटेबल चीला, स्वाद ऐसा कि बच्चे चट कर जाएंगे पूरी प्लेट

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 21 May 2026 10:08 AM

विज्ञापन

सूजी वेजिटेबल चीला Ai image

Suji Vegetable Chilla: अगर आपके बच्चे भी शाम होते ही कुछ अलग और चटपटा खाने की डिमांड करने लगते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. कम मेहनत और कम समय में बनने वाला यह हेल्दी स्नैक स्वाद में इतना मजेदार है कि बच्चे प्लेट साफ किए बिना नहीं मानेंगे.

विज्ञापन

Suji Vegetable Chilla: जैसे ही शाम होती है बच्चे कुछ ऐसा खाना चाहते हैं तो सिर्फ टेस्टी ही न हो बल्कि उनके अंदर के क्रेविंग को भी आसानी से शांत कर दे. जब बच्चे जिद करते हैं तो अक्सर पैरेंट्स उन्हें बाहर लेकर जाते हैं कुछ खिलाने के लिए. महीने में दो या तीन बार बाहर की चीजें खाना ठीक है लेकिन अगर बच्चों को हर दिन बाहर का जंक फूड खिलाया जाए तो उनके सेहत को बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है. अगर आप अपने बच्चे की इवनिंग क्रेविंग को एक हेल्दी तरीके से शांत करना चाहते हैं तो आज की यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर ही आसानी से सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह काफी कम समय में बनकर तैयार होती है और ढेर सारी सब्जियां होने की वजह से यह न्यूट्रिशियस भी बन जाती है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि बच्चे इसे पूरे मन से खाते हैं और हर शाम आपसे इसे बनाने की जिद भी करने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी वेजिटेबल चीला बनाने का सबसे आसान तरीका.

सूजी वेजिटेबल चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • आधा कप दही
  • आधा कप पानी
  • 1 छोटी गाजर बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच जीरा
  • जरूरत के अनुसार तेल

यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी

  • सूजी वेजिटेबल चीला बनाने सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद बैटर तैयार करें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ही ज्यादा गाढ़ा.
  • अब इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद बैटर में गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगा दें. अब तैयार बैटर को कलछी की मदद से तवे पर फैलाएं और मीडियम आंच पर पकाएं. जब चीला नीचे से हल्का गोल्डन ब्राउन होने लगे, तब उसके किनारों पर थोड़ा तेल डालें और पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें. कुछ ही मिनटों में आपका गर्मागर्म सूजी वेजिटेबल चीला तैयार हो जाएगा. इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर ही आसानी से बनाएं बाजार जैसा खट्टा-मीठा आम पापड़, स्वाद ऐसा कि बचपन की आ जाएगी याद

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola