Whatsapp और Instagram पर DP लगाने से लग सकती है नजर, जानें ऐसे में राहु कैसे होते हैं एक्टिव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jul 2025 7:20 AM

विज्ञापन

Whatsapp Instagram DP nazar dosha

Whatsapp Instagram DP nazar dosha: आज के डिजिटल दौर में लोग अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया डीपी पर लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे नजर दोष भी लग सकता है? ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ईर्ष्यावश आपकी तस्वीर देखता है, तो राहु सक्रिय हो सकता है और नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकता है.

विज्ञापन

Whatsapp Instagram DP nazar dosha: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. वॉट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी तस्वीर लगाना आम बात हो गई है — चाहे वह फैमिली फोटो हो, ट्रैवल मोमेंट्स हों या किसी खास मौके की झलक. लेकिन ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करना हमेशा शुभ नहीं माना जाता.

जब कोई व्यक्ति बार-बार आपकी तस्वीर देखता है, खासकर ईर्ष्या या जलन की दृष्टि से, तो यह “नजर” का रूप ले लेता है. यही वह स्थिति होती है जब राहु जैसे ग्रह सक्रिय हो सकते हैं और जीवन में अचानक नकारात्मक बदलाव आने लगते हैं.

प्रेग्नेंट महिलाएं घर से बाहर निकलते वक्त करें ये उपाय, मां और बच्चा को नहीं लगेगी नजर

नजर और राहु: क्या है संबंध?

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि राहु को छाया ग्रह कहा गया है, जो भ्रम, छल, मानसिक तनाव और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ा होता है. जब किसी व्यक्ति पर नजर लगती है, तो राहु की ऊर्जा सक्रिय हो जाती है और मानसिक असंतुलन, डर या निराशा बिना कारण बीमारियां रिश्तों में खटास या अचानक आर्थिक संकट जैसे परिणाम सामने आ सकते हैं. खासतौर पर सोशल मीडिया पर शेयर की गई खुशहाल तस्वीरें अक्सर जलन का कारण बनती हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और राहु का असर बढ़ जाता है.

राहु की सक्रियता के संकेत

  • मानसिक बेचैनी: बिना वजह तनाव, घबराहट या उदासी
  • शारीरिक लक्षण: सिरदर्द, नींद न आना या बिना कारण बीमार होना
  • डिजिटल नजर दोष: तस्वीरों के माध्यम से भी ऊर्जा प्रभावित होती है, और राहु इस डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से तेजी से सक्रिय हो सकता है
  • टेक्नोलॉजी से संबंध: राहु को तकनीक का कारक माना गया है, इसलिए सोशल मीडिया उसका माध्यम बन जाता है

कैसे करें बचाव?

  • अपनी डीपी या पोस्ट को प्राइवेट रखें
  • बच्चों या अपनी तस्वीर पर काजल का टीका लगाएं
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें
  • राहु शांति के लिए “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करें
  • घर के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च लटकाएं

नजर दोष से बचने के लिए सलाह

सोशल मीडिया पर दिखावा करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है. आपकी तस्वीरें जहां आपकी खुशियों का प्रतीक हैं, वहीं कुछ लोगों की ईर्ष्या भी राहु की सक्रियता को बढ़ा सकती है. अगर आप जीवन में अचानक कोई बाधा, चिंता या असंतुलन महसूस करें, तो राहु शांति के उपाय जरूर अपनाएं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola