WhatsApp पर चालान का मैसेज आया? स्कैम हो सकता है यह, जानिए कैसे बचें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Jul 2025 7:55 PM
Fake mParivahan App Scam Alert
Fake mParivahan App Scam: देशभर में फर्जी mParivahan ऐप के जरिए साइबर स्कैम तेजी से फैल रहा है. स्कैमर्स WhatsApp पर फर्जी चालान भेजकर APK डाउनलोड करवाते हैं, जिससे यूजर का डेटा चोरी हो जाता है. सरकार ने अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा उपाय सुझाए हैं
Fake mParivahan App Scam: देशभर में एक नया साइबर स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें फर्जी mParivahan ऐप के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है. सरकार ने इस पर साइबर अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
कैसे हो रही ठगी? (Fake mParivahan App Scam Mode of Operation)
स्कैमर्स WhatsApp पर फर्जी ट्रैफिक चालान के मैसेज भेजते हैं.
मैसेज में APK फाइल डाउनलोड करने का लिंक होता है, जो असली ऐप की तरह दिखता है.
ऐप इंस्टॉल करते ही यूजर का मोबाइल हैक हो जाता है और बैंकिंग व निजी डेटा चोरी हो जाता है.
Telegram बॉट के जरिए वाहन मालिकों की जानकारी जुटाकर टारगेट किया जाता है.
पुलिस की कार्रवाई (Fake mParivahan App Scam Police Action)
केरल की कोच्चि साइबर क्राइम पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके मोबाइल से 2700 से अधिक वाहन मालिकों की जानकारी मिली है. एक नाबालिग ने इस फर्जी ऐप को डेवलप किया था.
बचाव के उपाय (Fake mParivahan App Scam Preventive Measures)
- केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें.
- WhatsApp या SMS से आये किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.
- फोन को नियमित रूप से रीस्टार्ट करें.
- किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की तुरंत जानकारी बैंक को दें.
साइबर क्राइम की शिकायत cybercrime.gov.in पर करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें.
सरकारी ऐप की पहचान कैसे करें? (Fake mParivahan App Scam: How To Identify Official App)
- असली चालान नंबर में 19 अंक होते हैं, जबकि फर्जी में केवल 14 अंक.
- mParivahan ऐप कभी भी APK फाइल के रूप में नहीं आता, यह केवल आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध है.
फर्जी परिवहन ऐप स्कैम से बचने के लिए आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है. सरकार और साइबर एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन आपकी जागरूकता ही आपको सुरक्षित रख सकती है.
1 कमजोर पासवर्ड ने बंद करा दी 158 साल पुरानी कंपनी, 700 लोग हो गए बेरोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










