1 कमजोर पासवर्ड ने बंद करा दी 158 साल पुरानी कंपनी, 700 लोग हो गए बेरोजगार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Jul 2025 5:27 PM
UK Transport Company Hacking:
UK Transport Company Hacking: एक कमजोर पासवर्ड के कारण UK की 158 साल पुरानी ट्रांसपोर्ट कंपनी KNPLogistics हैक हो गई. हैकर्स ने डेटा एन्क्रिप्ट कर ₹58करोड़ की फिरौती मांगी, जिससे कंपनी को बंद करना पड़ा और 700 कर्मचारी बेरोजगार हो गए.
UK Transport Company Hacking: यूके (युनाइटेड किंगडम) की 158 साल पुरानी ट्रांसपोर्ट कंपनी KNP Logistics एक साइबर हमले का शिकार हो गई, जिसमें हैकर्स ने एक कमजोर पासवर्ड के जरिए कंपनी के सिस्टम में घुसपैठ की. इसके बाद उन्होंने कंपनी का सारा डेटा एन्क्रिप्ट कर दिया और लगभग £5 मिलियन (₹58 करोड़) की फिरौती मांगी.
कंपनी के पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी, और साइबर इंश्योरेंस होने के बावजूद वह सिस्टम रिकवर नहीं कर सकी. नतीजतन, कंपनी को बंद करना पड़ा और 700 कर्मचारी बेरोजगार हो गए.
18 करोड़ सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड लीक, जानिए कैसे बचें साइबर हमलों से
फोन में छिपा है सीक्रेट मोड! लड़कियां कर रही हैं जमकर इस्तेमाल
हैकिंग कैसे हुई? (UK Transport Company Hacking)
Akira नाम के हैकर ग्रुप ने एक कर्मचारी का आसान पासवर्ड अनुमान लगाकर सिस्टम में प्रवेश किया. उन्होंने सभी महत्वपूर्ण डेटा को लॉक कर दिया और फिरौती की मांग की. कंपनी के पास न तो तकनीकी समाधान था और न ही वित्तीय संसाधन.
साइबर सुरक्षा की अनदेखी के नुकसान
UK की National Cyber Security Centre (NCSC) ने चेतावनी दी है कि 2025 रैनसमवेयर हमलों के लिए सबसे खराब साल साबित हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर पासवर्ड और साइबर सुरक्षा की अनदेखी कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.
UK Transport Company Hacking: साइबर जागरूकता की ट्रेनिंग जरूरी
KNP Logistics की घटना एक चेतावनी है कि साइबर सुरक्षा अब विलासिता नहीं, बल्कि आवश्यकता है. कंपनियों को अपने कर्मचारियों को साइबर जागरूकता की ट्रेनिंग देनी चाहिए और मजबूत पासवर्ड नीति अपनानी चाहिए.
12GB रैम वाला स्मार्टफोन चाहिए? ये 5 ऑप्शंस पूरी कर देंगे आपकी तलाश
App Uninstall करने के बाद भी नहीं छोड़ते पीछा! चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं डेटा, ऐसे लगाएं इन पर ब्रेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










