USB-C पोर्ट में ‘C’ का मतलब क्या होता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब

USB-C पोर्ट (Photo: How To Geek)
USB-C में ‘C’ का मतलब कोई खास फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ इसका डिजाइन है. असली खेल इसके अंदर छिपी टेक्नोलॉजी का है. हर USB-C पोर्ट एक जैसा दिखता जरूर है, लेकिन उसकी स्पीड, चार्जिंग और फीचर्स अलग-अलग हो सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
क्या आपने कभी अपने फोन या लैपटॉप में केबल लगाते समय ये सोचा है कि आखिर इसे USB-C क्यों कहा जाता है? कई लोगों को लगता है कि इसमें ‘C’ का मतलब चार्जिंग (charging) या केबल (cable) होगा. लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये बस USB कनेक्टर की सीरीज का अगला लेटर है.
पहले हमें USB-A मिला था. वही बड़ा सा, रेक्टेंगुलर पोर्ट जो आज भी पुराने पेन ड्राइव्स में दिख जाता है. उसके बाद आया USB-B, जो थोड़ा चौकोर होता था और अक्सर प्रिंटर या पुराने हार्ड ड्राइव्स में इस्तेमाल होता था. फिर समय के साथ mini-B, micro-B जैसे कई छोटे-छोटे वर्जन आए और चले गए. फिर साल 2014 में USB Implementers Forum (USB-IF) ने एक नया और बेहतर कनेक्टर पेश किया और इसे नाम दिया गया USB-C.
USB-C में C का क्या मतलब है?
USB-C में C का मतलब सिर्फ इसके डिजाइन और शेप से है, न कि इसकी ताकत या फीचर्स से. USB-C एक ऐसा पोर्ट है जो रिवर्सिबल होता है. यानी अब आपको ये सोचने की जरूरत नहीं कि केबल ऊपर से लगानी है या नीचे से, ये दोनों तरफ से काम करता है.
आज के समय में USB-C फोन, लैपटॉप, टैबलेट, चार्जर लगभग हर डिवाइस में इस्तेमाल हो रहा है. ये छोटा है, सिंपल है और काफी पावरफुल भी है. लेकिन इसकी असली ताकत ‘C’ लेटर में नहीं, बल्कि इसके पीछे की टेक्नोलॉजी में छिपी हुई है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
USB-C पोर्ट दिखने में एक जैसे, लेकिन काम में बड़ा फर्क
अगर आपको लगता है कि हर USB-C पोर्ट तेज स्पीड और फास्ट चार्जिंग देता है, तो ऐसा जरूरी नहीं है. USB-C सिर्फ पोर्ट का डिजाइन (shape) बताता है, उसकी असली ताकत नहीं. यानी बाहर से देखने में सभी USB-C पोर्ट एक जैसे लगते हैं, लेकिन अंदर से उनकी कैपेसिटी अलग-अलग हो सकती है. कोई पोर्ट सिर्फ USB 2.0 की स्लो स्पीड देता है, तो कोई USB 3.2, USB 4 या यहां तक कि Thunderbolt जैसी सुपरफास्ट स्पीड भी दे सकता है.
यही वजह है कि कई डिवाइस के पास आपको छोटे-छोटे लेबल दिखते हैं जैसे PD (Power Delivery) या लाइटनिंग का निशान. ये बताते हैं कि वो पोर्ट असल में क्या कर सकते हैं. जैसे फास्ट चार्जिंग, हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर या फिर डिस्प्ले पोर्ट.
यह भी पढ़ें: चार्जिंग के अलावा फोन का USB-C पोर्ट कर सकता है ये 5 चौंकाने वाले काम, जिन्हें 99% लोग अभी भी नहीं जानते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










