Lava Shark 2 5G: देसी कंपनी लेकर आई 6000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत सिर्फ ₹11,999
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 May 2026 5:52 PM
Lava Shark 2 5G (Photo: LAVA)
Lava का नया Shark 2 5G एक बजट 5G फोन है. यह लंबी बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर के साथ आया है. इसमें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर मिलता है. यह फोन 10 जून से ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होगा.
Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G आज लॉन्च कर दिया है. ये फोन Shark सीरीज का लेटेस्ट एडिशन है. खास बात ये है कि इसका 4G वर्जन पिछले साल अक्टूबर में आया था, लेकिन इस नए 5G मॉडल में कंपनी ने काफी बड़े अपग्रेड किए हैं. सबसे बड़ा बदलाव इसकी दमदार 6000mAh की बैटरी है. फोन में Unisoc प्रोसेसर दिया गया है और यह सिर्फ एक ही RAM और स्टोरेज वेरिएंट में आता है. आइए डिटेल में जानते हैं और इस फोन में हमें क्या-क्या देखने को मिलता है.
Lava Shark 2 5G के फीचर्स
- यह फोन डुअल SIM सपोर्ट के साथ आता है और इसमें आपको Android 16 का vanilla वर्जन मिलता है. कंपनी का दावा है कि इसमें आपको ‘bloatware-free और ad-free’ एक्सपीरियंस मिलेगा.
- अपडेट्स की बात करें तो इसमें आपको 1 साल का OS अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं.
- डिस्प्ले की तरफ देखें तो इसमें 6.75-इंच का HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है. साथ में आपको 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसे 4GB वर्चुअल RAM से और बढ़ाया भी जा सकता है.
- कंपनी का यह भी कहना है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 5,00,000 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है.
- इसमें पीछे की तरफ एक सिंगल 13MP AI कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- इसके अलावा कंपनी का कहना है कि यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है. यानी धूल और हल्की पानी की छींटों से कुछ हद तक सेफ रहने की क्षमता रखता है.
- इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी गई है. कंपनी का दावा है कि ये बैटरी करीब 13 घंटे 35 मिनट तक लगातार YouTube चला सकती है या फिर लगभग 12 घंटे 23 मिनट तक स्क्रीन ऑन टाइम दे सकती है. फोन के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
Lava Shark 2 5G की कीमत
भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹11,999 है, जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट मिलेगा. यह स्मार्टफोन 10 जून से ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शन की बात करें तो Lava Shark 2 5G को दो आकर्षक रंगों (Arya Blue और Sonar Gold) में लाया गया है.
यह भी पढ़ें: Oppo Find X9s की सेल शुरू, प्रीमियम कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी से है लैस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










