चार्जिंग के अलावा फोन का USB-C पोर्ट कर सकता है ये 5 चौंकाने वाले काम, जिन्हें 99% लोग अभी भी नहीं जानते

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Dec 2025 7:35 AM

विज्ञापन

फोन के USB-C पोर्ट से कर सकते हैं ये काम भी (Pic- How To Geek)

अगर आपको भी लगता है कि स्मार्टफोन का USB-C पोर्ट सिर्फ चार्जिंग के लिए काम आता है, तो आप गलत हैं. सही इस्तेमाल करने पर यह डेटा ट्रांसफर से लेकर रोजमर्रा और इमरजेंसी कामों में भी मदद करता है. आइए आपको बताते हैं USB-C पोर्ट के 5 स्मार्ट और काम के इस्तेमाल जो आप ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

USB-C Port: अगर आपको भी लगता है कि आपके स्मार्टफोन का USB Type-C पोर्ट सिर्फ बैटरी चार्ज करने के काम आता है तो ऐसा नहीं है. आज के लगभग सभी नए स्मार्टफोन्स में यह पोर्ट तेज चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के साथ-साथ कई और काम भी करते हैं. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह पोर्ट रोजमर्रा के कामों और इमरजेंसी में भी काफी काम आ सकता है. आइए आपको बताते हैं ऐसे पांच स्मार्ट तरीके, जिनसे आप अपने फोन के USB-C पोर्ट की पूरी ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फोन से सीधे करें फाइल ट्रांसफर

USB OTG फीचर की मदद से आपका स्मार्टफोन एक मजबूत स्टोरेज कंट्रोलर की तरह काम कर सकता है. आप USB-C पेन ड्राइव या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव को सीधे फोन से जोड़कर तुरंत फाइलें ट्रांसफर कर सकते हैं. इससे फोटो बैकअप लेना या बड़े डॉक्यूमेंट्स फोन और लैपटॉप के बीच बिना क्लाउड के आसानी से भेजना हो जाता है.

पोर्टेबल पावर बैंक की तरह कर सकते हैं यूज

आजकल के ज्यादातर स्मार्टफोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आप अपने फोन को ही पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. बस Type-C से Type-C केबल लगाइए और अपने फोन से दूसरे मोबाइल, वायरलेस ईयरबड्स या फिटनेस बैंड को चार्ज कर लीजिए.

बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे कंटेंट 

आपके फोन का USB-C पोर्ट हाई-डेफिनिशन वीडियो आउटपुट की तरह भी काम कर सकता है. Type-C से HDMI अडैप्टर या खास स्ट्रीमिंग केबल की मदद से आप अपने फोन की स्क्रीन को टीवी या मॉनिटर पर दिखा सकते हैं. यह फोटो शेयर करने, वीडियो देखने या बड़ी स्क्रीन पर प्रेजेंटेशन देने के लिए काफी काम का होता है.

फोन बन जाएगा मिनी लैपटॉप

USB-C हब की मदद से आप अपने फोन में कीबोर्ड और माउस जोड़ सकते हैं, जिससे आपकी काम करने की स्पीड काफी बढ़ जाती है. ऐसा करने पर फोन एक छोटे पीसी की तरह काम करने लगता है. Samsung के फोन में DeX मोड इस काम को और आसान बना देता है, जहां मोबाइल इंटरफेस बिल्कुल डेस्कटॉप जैसा हो जाता है और एक साथ कई काम करना आसान हो जाता है.

USB-C से ऑडियो और वीडियो दोनों का कमाल

अब 3.5mm जैक खत्म होने के बाद USB-C पोर्ट ही ऑडियो का मुख्य जरिया बन गया है. आप बेहतर साउंड के लिए Type-C हेडफोन या बाहरी DAC लगा सकते हैं. इसके अलावा HDMI हब की मदद से फोन को प्रोजेक्टर से जोड़कर वीडियो चलाने या प्रेजेंटेशन के लिए इसे एक प्रोफेशनल वर्कस्टेशन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: USB-C लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज किया तो क्या होगा? लगाने से पहले जान लें जरूरी बातें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola