USB-C लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज किया तो क्या होगा? लगाने से पहले जान लें जरूरी बातें

Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Dec 2025 1:18 PM

विज्ञापन

USB-C Charger: लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना कितना सेफ

USB-C Charger: क्या आपने कभी सोचा है कि जो बड़ा चार्जर आपके लैपटॉप को पावर देता है, क्या वही आपके फोन की बैटरी भी चार्ज कर सकता है? और अगर आप ऐसा करते हैं, तो क्या यह तरीका वाकई सेफ है या फिर फोन की बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए आसान भाषा में इसे समझते हैं.

विज्ञापन

USB-C Charger: एक बार जरूर हम खुद को ऐसी हालत में पाए होंगे जब फोन की बैटरी खत्म होने लगती है, मोबाइल चार्जर कहीं नहीं दिख रहा है लेकिन लैपटॉप का चार्जर पास में है. दोनों में वही USB-C पोर्ट और वही केबल है. आप इसे लगाते हैं और थोड़ा सावधान रहते हुए देखते हैं कि सब ठीक रहेगा या नहीं. ज्यादातर समय कुछ भी गलत नहीं होता. फोन चार्ज होने लगता है. जो चीजें हमें खुशकिस्मती लगती है, वो असल में USB-C और पावर नेगोशिएशन के सालों के स्टैण्डर्डाइजेशन का नतीजा है.

लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि आखिर लैपटॉप वाले चार्जर से फोन कैसे चार्ज हो जाता है? क्या ऐसा करना सेफ है भी या नहीं? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.

आखिर लैपटॉप चार्जर से फोन कैसे चार्ज हो जाता है?

आमतौर पर ऐसा इसलिए काम करता है क्योंकि USB-C सिर्फ एक नॉर्मल कनेक्टर नहीं है. इसके पीछे USB Power Delivery नाम का एक सिस्टम होता है, जो पावर आने से पहले ही डिवाइसों को आपस में बात करने देता है. चार्जर बिना सोचे-समझे बिजली नहीं भेजता. फोन पहले बताता है कि वह कितनी पावर संभाल सकता है, और चार्जर उसी हिसाब से सेफ ऑप्शन चुनकर सप्लाई करता है.

USB Implementers Forum के मुताबिक, पावर डिलीवरी की मदद से एक ही चार्जर अलग-अलग वोल्टेज और करंट को सपोर्ट कर सकता है. यही वजह है कि 65W का लैपटॉप चार्जर, कम पावर लेने वाले फोन को नुकसान नहीं पहुंचाता. चार्जर खुद पावर कम कर लेता है और फोन पूरी तरह सेफ रहता है.

इसी वजह से आजकल के स्मार्टफोन बड़े पावर एडॉप्टर से भी बिना किसी खास सेटिंग के आसानी से चार्ज हो जाते हैं. अगर फोन और चार्जर दोनों में USB Power Delivery का सपोर्ट होता है, तो चार्जिंग पूरी तरह कंट्रोल में रहती है.

हर USB-C चार्जर और केबल एक जैसे नहीं होते

मामला तब उलझता है जब लोग कुछ बातें अपने-आप मान लेते हैं. जैसे हर USB-C चार्जर Power Delivery को सही तरीके से सपोर्ट नहीं करता और न ही हर केबल ज्यादा पावर सेफ तरीके से ले जाने लायक होती है. Anker और Belkin जैसी कंपनियों के मुताबिक, केबल की अहमियत लगभग चार्जर जितनी ही होती है. सस्ती या खराब केबल चार्जिंग की स्पीड कम कर सकती है या फोन गर्म होने जैसी दिक्कत पैदा कर सकती है.

लैपटॉप चार्जर से फोन स्लो क्यों चार्ज होता है?

फोन भी इस मामले में एक जैसे नहीं होते. कई ब्रांड USB-C के ऊपर अपने अलग फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड इस्तेमाल करते हैं. अगर चार्जर और फोन का स्टैंडर्ड आपस में मैच नहीं करता, तो फोन नॉर्मल चार्जिंग मोड में चला जाता है. ऐसे में यूजर्स को लगता है कि लैपटॉप चार्जर उम्मीद से ज्यादा स्लो है. इसमें डिजाइन का फैसला भी शामिल है.

जैसे Apple जानबूझकर iPhone में चार्जिंग स्पीड को लिमिट करता है ताकि बैटरी ज्यादा समय तक ठीक रहे. वहीं Samsung ज्यादा फास्ट चार्जिंग देता है, लेकिन हीट को अलग तरीके से मैनेज करता है. दोनों ही तरीके सोच-समझकर अपनाए गए हैं, ये कोई गलती नहीं है.

यह भी पढ़ें: सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते बैटरी बचाने के ये 5 तरीके, जान गए तो हर समय नहीं ढूंढेंगे चार्जर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola