फोन के Type-C चार्जर से भी चार्ज हो जाएंगी ये 2 स्मार्टवॉच, देखें कीमत-खासियत

Updated:
विज्ञापन
boAt Storm Call 4 (Photo: boAt)

boAt Storm Call 4 (Photo: boAt)

boAt ने ऐसी दो नई स्मार्टवॉच पेश की हैं जिन्हें अलग मैग्नेटिक चार्जर की जरूरत नहीं पड़ती. ये USB Type-C के जरिए उसी केबल से चार्ज हो जाती हैं जिससे ज्यादातर स्मार्टफोन चार्ज होते हैं. दोनों मॉडल में ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

भारत में बिकने वाली ज्यादातर स्मार्टवॉच के साथ मैग्नेटिक चार्जिंग पक (Charging Puck) मिलता है. परेशानी की बात यह है कि लगभग हर कंपनी अपना अलग और प्रोप्राइटरी चार्जिंग पक देती है, जो सिर्फ उसी ब्रांड की स्मार्टवॉच के साथ काम करता है. ऐसे में अगर यह चार्जर खराब हो जाए, खो जाए या समय के साथ इसकी मैग्नेटिक पकड़ कमजोर पड़ जाए, तो नया चार्जर ढूंढना आसान नहीं होता. 

यही वजह है कि अब USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट वाली स्मार्टवॉच बेहतर होती हैं. इन्हें चार्ज करने के लिए अलग से चार्जिंग पक रखने की जरूरत नहीं पड़ती. आप अपने फोन या लैपटॉप के USB Type-C चार्जर से भी इन्हें आसानी से चार्ज कर सकते हैं. हालांकि, भारत में अभी भी बहुत कम कंपनियां हैं जो अपनी स्मार्टवॉच में यह सुविधा देती हैं. 

boAt के USB Type-C चार्जिंग वाले स्मार्टवॉच

भारतीय टेक कंपनी boAt ने हाल ही में भारत की पहली USB Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं. इनमें boAt Storm Call 4 और boAt Ultima Vogue 2 शामिल हैं. इन दोनों स्मार्टवॉच को आप सीधे USB Type-C पोर्ट से आसानी से चार्ज कर सकते हैं. इतना ही नहीं, जिस Type-C केबल से आप अपना स्मार्टफोन चार्ज करते हैं, उसी से इन स्मार्टवॉच को भी चार्ज किया जा सकेगा. आइए जानते हैं इनकी खासियत.

boAt Storm Call 4

  • डिस्प्ले: 1.96 इंच की HD स्क्रीन मिलती है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है.
  • चार्जिंग: स्मार्टवॉच को सीधे USB Type-C केबल से चार्ज किया जा सकता है.
  • मजबूती: IP68 रेटिंग के साथ आती है.
  • ब्लूटूथ कॉलिंग: घड़ी से ही कॉल उठा और कर सकते हैं.
  • बैटरी: एक बार फुल चार्ज करने पर यह 12 दिन तक का बैटरी बैकअप देने का दावा करती है.
  • स्पोर्ट्स मोड: वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग समेत 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं.
  • हेल्थ फीचर्स: हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), नींद और स्ट्रेस की निगरानी के साथ महिलाओं की हेल्थ ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
  • अन्य फीचर्स: आसान नेविगेशन के लिए फंक्शनल क्राउन दिया गया है. साथ ही इमरजेंसी सिचुएशन में यूज के लिए SOS फीचर भी मिलता है.
  • कीमत: ₹1,299

boAt Ultima Vogue 2

  • डिस्प्ले: 1.96 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है. 
  • चार्जिंग: स्मार्टवॉच में सीधे USB Type-C चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.
  • मजबूती: यह IP68 रेटिंग के साथ आती है.
  • ब्लूटूथ कॉलिंग: घड़ी से ही कॉल उठा सकते हैं और बात भी कर सकते हैं.
  • बैटरी: कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्मार्टवॉच 10 दिन तक चल सकती है.
  • स्पोर्ट्स मोड: इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं.
  • हेल्थ फीचर्स: हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), नींद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा महिलाओं के लिए Female Wellness Tracking भी दिया गया है.
  • अन्य फीचर्स: स्मार्टवॉच में प्रीमियम मेटैलिक फ्रेम डिजाइन मिलता है. इमरजेंसी सिचुएशन में यूज के लिए SOS फीचर भी मिलता है.
  • कीमत: 2,799

ये भी पढ़ें: BSNL का ये बटन वाला फोन आखिर iPhone 17 Pro से भी महंगा क्यों है? जानें वजहें


विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola