लॉन्च के कुछ दिन बाद ही Meta ने हटा दिया Muse Image फीचर, जानिए वजह

Updated:
विज्ञापन

इंस्टाग्राम (Photo: Unsplash)

Meta ने अपने नए AI फीचर Muse Image को फिलहाल बंद कर दिया है. इस फीचर से कोई भी व्यक्ति किसी पब्लिक Instagram अकाउंट का नाम लिखकर उसकी AI फोटो बना सकता था. इसे लेकर लोगों ने प्राइवेसी पर सवाल उठाए. विवाद बढ़ने के बाद Meta ने यह फीचर हटा दिया है.

विज्ञापन

इस हफ्ते Meta एक बार फिर विवादों में घिर गई. कंपनी ने अपना नया AI इमेज जनरेशन टूल Muse Image लॉन्च किया था. लेकिन लॉन्च होते ही यह गलत वजहों से वायरल हो गया. दरअसल, इस फीचर की मदद से कोई भी व्यक्ति सिर्फ प्रॉम्प्ट में किसी पब्लिक Instagram अकाउंट को टैग करके उसकी AI तस्वीरें बना सकता था. जैसे ही यह बात लोगों तक पहुंची, सोशल मीडिया पर Meta पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

बढ़ते विवाद और आलोचना के बाद Meta ने आखिरकार यह फीचर हटाने का फैसला किया. शुक्रवार को जारी अपने ऑफिसियल ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कन्फर्म किया कि Muse Image का यह फीचर फिलहाल सस्पेंड किया जा रहा है.

Meta ने अपना नया AI फीचर क्यों हटाया?

Meta AI के इस फीचर को लेकर सबसे बड़ा विवाद इस बात पर था कि सभी पब्लिक Instagram अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से इसमें शामिल (opt-in) थे. यानी अगर आप नहीं चाहते थे कि कोई आपकी Instagram प्रोफाइल का यूज करके AI से फोटो बनाए, तो इसकी परमिशन आपको खुद जाकर सेटिंग्स में बंद करनी पड़ती थी. इतना ही नहीं, अगर किसी ने आपकी Instagram प्रोफाइल के जरिए AI इमेज बना भी ली, तो Meta इसकी कोई जानकारी या नोटिफिकेशन भी नहीं देता था.

यही वजह थी कि लोगों को डर था कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी उनकी प्रोफाइल का यूज कर AI तस्वीरें बना सकता है. इसका गलत यूज भी हो सकता था. हालांकि, प्राइवेट Instagram अकाउंट्स और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के अकाउंट्स इस फीचर से बाहर रखे गए थे.

Meta ने हटाया Content Reuse टॉगल

अब Meta ने इस फीचर में बड़ा बदलाव कर दिया है. अगर आप Meta AI में किसी के Instagram अकाउंट को टैग करके उसकी AI तस्वीर बनाने की कोशिश करेंगे, तो चैटबॉट साफ तौर पर ऐसा करने से मना कर देगा. इसके अलावा Meta ने 'Allow people to reuse your content on Instagram and with AI features on Meta' वाला टॉगल भी पब्लिक Instagram अकाउंट्स की सेटिंग्स से हटा दिया है.

ये भी पढ़ें: Google Maps से सीधे ऑर्डर होगा खाना? AI खोजेगा पसंदीदा डिश और रेस्टोरेंट


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola