Google Maps से सीधे ऑर्डर होगा खाना? AI खोजेगा पसंदीदा डिश और रेस्टोरेंट

Updated:
विज्ञापन

Google Maps AI यूजर्स के लिए कर सकेगा खाना ऑर्डर / एआई जेनरेटेड इमेज

Google Maps में जल्द नया AI फीचर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android ऐप के बैकएंड कोड में नये फूड फीचर के संकेत मिले हैं. यह AI यूजर की पसंद के आधार पर रेस्टोरेंट और डिश खोजने से लेकर ऑर्डर तैयार करने तक में मदद कर सकता है. हालांकि, Google ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

विज्ञापन

सोचिए, आप कहीं बाहर हैं और अचानक कुछ पसंदीदा खाने का मन हो जाए. आपको अलग-अलग फूड डिलीवरी ऐप खोलकर रेस्टोरेंट और डिश खोजने की जरूरत न पड़े. आप बस Google Maps को बताएं कि क्या खाना है और AI आपके आसपास अच्छा रेस्टोरेंट खोजने से लेकर ऑर्डर तैयार करने तक का काम कर दे. Google अपने Google Maps के लिए कुछ ऐसे ही नए AI फीचर पर काम कर रहा है, जो फ्यूचर में खाना ऑर्डर करने के तरीके को और आसान बना सकता है.

विज्ञापन

Ask Maps to Order Food नाम के फीचर के मिले हिंट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Maps के Android ऐप के वर्जन 26.27.00 के बैकएंड कोड में Ask Maps to Order Food नाम के फीचर के संकेत मिले हैं. इससे माना जा रहा है कि कंपनी एक ऐसे AI फीचर पर काम कर रही है, जो केवल रेस्टोरेंट की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर की पसंद के आधार पर फूड ऑर्डर करने की प्रक्रिया में भी मदद कर सकेगा. यह गूगल के एजेन्टिक एआई विजन (Agentic AI Vision) का हिस्सा है, जहां एआई सिर्फ जानकारी देने के बजाय यूजर के लिए सीधे एक्शन लेता है. हालांकि, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में बताया जा रहा है. Google की ओर से इसकी लॉन्च डेट या उपलब्धता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

कैसे काम कर सकता है नया फीचर?

फिलहाल Google ने इस फीचर को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, इसलिए इसके काम करने का पूरा तरीका अभी साफ नहीं है. हालांकि माना जा रहा है, कि नया फीचर यूजर की पसंद और Google Maps में सेव किए गए रेस्टोरेंट्स के आधार पर खाना चुनने और ऑर्डर करने में मदद कर सकता है. यूजर को अपनी पसंद बतानी होगी, जिसके बाद AI उपलब्ध ऑपशंस में से सही रेस्टोरेंट और डिश खोजने के प्रोसेस को आसान बना सकता है. अभी यह भी साफ नहीं है कि इस फीचर के लिए Gemini के क्लाउड-बेस्ड AI मॉडल का इस्तेमाल होगा या यह स्मार्टफोन में मौजूद AI क्षमताओं की मदद से काम करेगा. फीचर के ऑफिशियल ऐलान घोषणा के बाद ही इसके काम करने के तरीके और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी.

आखिरी फैसला रहेगा यूजर के हाथ में

AI भले ही रेस्टोरेंट और खाने के ऑपशंस खोजने से लेकर ऑर्डर तैयार करने तक में मदद करे, लेकिन आखिरी फैसला यूजर से ली जा सकती है. यानी ऑर्डर फाइनल करने और पेमेंट की मंजूरी देने से पहले यूजर को पूरी जानकारी दिखाई जा सकती है. इससे गलत डिश, गलत मात्रा या ज्यादा कीमत वाले ऑर्डर जैसी परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है. आसान शब्दों में कहें तो AI आपके लिए काम तैयार करेगा, लेकिन आखिरी फैसला आपका होगा.

प्राइवेसी को लेकर उठ सकते हैं सवाल

इस तरह के AI फीचर के साथ प्राइवेसी को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है. बेहतर सुझाव देने के लिए सिस्टम को यूजर की पसंद और पहले की गतिविधियों से जुड़े डेटा की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, यह फीचर रियलिटी में कौन-सा डेटा इस्तेमाल करेगा और उसे कैसे संभाला जाएगा, इस बारे में आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही स्थिति साफ होगी. इसके अलावा यह सवाल भी अहम होगा कि AI रेस्टोरेंट की सलाह किस आधार पर देगा. यूजर्स के लिए यह जानना जरूरी होगा कि सुझाव उनकी जरूरत और पसंद के आधार पर हैं या उनमें प्रमोटेड ऑपशंस भी शामिल हैं.

फिलहाल Google Maps का यह संभावित फीचर शुरुआती चरण में बताया जा रहा है. अगर इसे लॉन्च किया जाता है, तो Maps केवल रास्ता बताने और रेस्टोरेंट खोजने वाला ऐप नहीं रहेगा, बल्कि AI की मदद से रोजमर्रा के कई काम पूरे करने वाला स्मार्ट असिस्टेंट भी बन सकता है.

(प्रस्तुति: स्वप्निल श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें: 4 सेकेंड में AI इमेज और 10 सेकेंड तक का वीडियो बनाना हुआ आसान, Google ने लॉन्च किए 2 नए AI टूल्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola