mAadhaar से नए Aadhaar App में शिफ्ट होना है आसान, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 27 May 2026 9:45 AM

विज्ञापन

जानिए नए Aadhaar App का पूरा सेटअप प्रोसेस / फोटो- UIDAI एक्स

UIDAI जल्द ही mAadhaar ऐप को बंद करने जा रहा है, जिसके बाद यूजर्स को नए Aadhaar App पर शिफ्ट होना होगा. नया ऐप बेहतर प्राइवेसी, QR आधारित पहचान शेयरिंग, Face Unlock और ऑफलाइन एक्सेस जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है. यूजर्स कुछ आसान स्टेप्स में इसे आसानी से सेटअप कर सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आप भी आधार से जुड़े कामों के लिए अभी तक mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब नए Aadhaar App पर शिफ्ट होने का समय आ गया है. UIDAI जल्द पुराने ऐप को बंद करने जा रही है, जिसके बाद यूजर्स को नए Aadhaar App पर शिफ्ट होना होगा. हालांकि, mAadhaar ऐप का डेटा नये ऐप में ट्रांसफर नहीं होगा. यानी पुराने ऐप में जो भी आपकी डिटेल्स सेव थी, वो सीधे नए ऐप में नहीं आएगी. इसके लिए यूजर्स को नए Aadhaar App में फिर से अकाउंट सेटअप करना पड़ेगा. अच्छी बात यह है कि इस नए ऐप को सेटअप करना बेहद आसान है. कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने स्मार्टफोन में नया Aadhaar App शुरू कर सकते हैं और डिजिटल Aadhaar सेवाओं का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

ऐसे करें नए Aadhaar App को सेटअप

नए Aadhaar ऐप को सेटअप करना बेहद आसान है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नये Aadhaar App को Play Store या App Store से डाउनलोड करें.
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद Camera, SMS और Call Permissions को Allow करें.
  • अब Begin Journey बटन पर टैप करें और फिर Continue to Register ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद अपना Aadhaar Number दर्ज करके उसे कन्फर्म करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले Terms and Conditions को पढ़ें और Continue बटन दबाएं.
  • अब SMS Authentication के जरिए आपकी जानकारी वेरिफाई की जाएगी.
  • इसके बाद ऐप Facial Recognition के लिए कहेगा. इसके लिए अपना चेहरा कैमरे के सामने दिए गए सर्कल के अंदर रखें.
  • आखिर में सिक्योरिटी के लिए 6 अंकों का स्ट्रॉन्ग PIN सेट करें, जिससे फ्यूचर में ऐप में जल्दी लॉगिन किया जा सकेगा.
  • सेटअप पूरा होते ही नया Aadhaar ऐप आपकी जानकारी ऑटोमैटिक तरीके से फेच कर लेगा.

नए Aadhaar App के फायदे

नया Aadhaar ऐप पुराने mAadhaar ऐप के मुकाबले कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है. इसे इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं, जैसे-

  • यूजर्स को बेहतर Identity Verification और मजबूत Data Privacy मिलती है.
  • डिजिटल Aadhaar QR Code शेयर करते समय आप अपना पूरा पता जैसे डिटेल्स छिपा सकते हैं.
  • एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए Fingerprint और Face Unlock फीचर का सपोर्ट मिलता है.
  • यह ऐप Verified Digital Credentials के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करता है.
  • ऑफलाइन मोड में भी Aadhaar डिटेल्स एक्सेस की जा सकती हैं.
  • एक ही डिवाइस में सुरक्षित तरीके से 5 फैमिली प्रोफाइल्स तक जोड़ी जा सकती हैं.
  • नया Aadhaar ऐप खास तौर पर यूजर्स की प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे Aadhaar से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें? जानें पूरा रिकवरी प्रोसेस आसान स्टेप्स में

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola