भारत में आज से शुरू हुई Vivo T5x 5G की बिक्री, जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

Vivo T5x 5G (Photo: Vivo)
Vivo का नया T5x 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इसमें दमदार बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और अच्छा परफॉर्मेंस पैकेज मिलता है. लॉन्च ऑफर्स इसे और शानदार बनाते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और फीचर्स डिटेल.
भारत में Vivo T5x 5G की बिक्री अब ऑफिशियली शुरू हो गई है. बता दें यह स्मार्टफोन 17 मार्च को लॉन्च हुआ था. यह स्मार्टफोन कंपनी की नई T सीरीज का हिस्सा है. दिलचस्प बात ये है कि इसे iQOO Z11x 5G का रीब्रांडेड वर्जन भी माना जा रहा है. यानी फीचर्स के मामले में दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे हैं. आइए अब जान लेते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में.
Vivo T5x 5G की कीमत और ऑफर्स
Vivo T5x 5G की पहली सेल आज से शुरू हो गई है. यह सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से लाइव हो चुकी है. कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट (6GB RAM + 128GB स्टोरेज) ₹18,999 से शुरू होता है. वहीं 8GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट ₹20,999 में मिलेगा और टॉप मॉडल (256GB स्टोरेज) की कीमत ₹22,999 रखी गई है.
आप इस फोन को Flipkart के अलावा Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं. अच्छी बात ये है कि खरीदारी के दौरान आपको बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन का फायदा भी मिलेगा.
ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा बैंक कार्ड और UPI पेमेंट पर आपको ₹2000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके साथ ही 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है. अगर आप ₹1,199 वाले Jio प्रीपेड प्लान के साथ जाते हैं, तो आपको 6 महीने के लिए 10 OTT apps का फ्री प्रीमियम एक्सेस भी मिलेगा.
Vivo T5x 5G के फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.76 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: MediaTek Dimensity 7400
- रैम : 8GB तक
- स्टोरेज: 256 तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स : IP68 और IP69+
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह शूटर
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 7200mAh
- चार्जिंग: 44W
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च को तैयार Realme 16 5G, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा छोटा सा ‘आइना’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










