Oppo Find X9 Ultra और X9s की लॉन्च डेट कन्फर्म, Hasselblad कैमरा देगा प्रो-लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस

ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा / फोटो - ओप्पो
Oppo अगले हफ्ते भारत में Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च करने वाला है. दोनों मॉडल्स में बेहतरीन फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही यूजर्स को दोनों मॉडल्स में दमदार फीचर्स भी मिलेंगे.
Oppo ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. दोनों स्मार्टफोन्स Oppo की Find X9 सीरीज का हिस्सा होंगे और खासतौर पर एडवांस्ड कैमरा टेक्नोलॉजी पर फोकस करेंगे. कंपनी ने इन फोन्स के कैमरा सिस्टम को Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया है, जिससे यूजर्स को प्रोफेशनल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया जा रहा है.
कब होगा लॉन्च?
कंपनी अपने दोनों मॉडल्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s को 21 मई को भारत में लॉन्च करने वाली है. हालांकि Oppo ने फिलहाल इन स्मार्टफोन्स की कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है. कंपनी का कहना है कि लॉन्च इवेंट के दौरान इनसे जुड़ी बाकी डिटेल्स सामने लाई जाएंगी.
Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा डुअल 200MP कैमरा
Oppo Find X9 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल कैमरा सेटअप होगा. फोन में 200MP का मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा. इसके साथ 200MP का 3x टेलीफोटो कैमरा और 50MP का 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 8K 30fps और 4K 120fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा. खास बात यह है कि यह फीचर मेन और टेलीफोटो दोनों कैमरों में उपलब्ध होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.
Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इस मॉडल में 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा.
- Oppo Find X9 Ultra में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग और हैवी टास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है.
- फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें 3D Cryo-velocity Cooling System दिया गया है, जिसमें Encapsulated Thermal Unit और Vapour Chamber टेक्नोलॉजी शामिल है.
- इसमें 7,050mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी, जिससे लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है.
Oppo Find X9s में भी मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स
- Oppo Find X9s में भी प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहद पतले 1.15mm बेजल्स के साथ आएगा.
- इसमें भी Hasselblad-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, लेकिन 200MP की जगह इसमें 50MP रियर कैमरा मिलेगा.
- स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिल सकता है. इसमें 7025mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Motorola का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेंगे 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










