Google का नया Googlebook बना गेमचेंजर, अब लैपटॉप पर सीधे इस्तेमाल होंगे Android ऐप्स

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :13 May 2026 10:52 AM
विज्ञापन
GoogleBook

गूगलबुक

Google ने Android Show 2026 में नए AI-पावर्ड Googlebook लैपटॉप्स पेश किए हैं. इनमें Gemini AI, Magic Pointer, Quick Access और Android फोन इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे.

विज्ञापन

Google ने अपने The Android Show I/O Edition इवेंट में अपने नए AI-फोकस्ड लैपटॉप कैटेगरी Googlebook को रिवील कर दिया है. Gemini Intelligence पर बेस्ड ये नए लैपटॉप Google के ऐप स्टोर और Chrome ब्राउजर का कॉम्बिनेशन लेकर आएंगे. कंपनी का कहना है कि Googlebook लैपटॉप्स को खासतौर पर AI एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. ये डिवाइसेज Android स्मार्टफोन्स के साथ आसानी से काम करेंगे और इनमें Magic Pointer जैसे खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर्स को Gemini तक तुरंत पहुंच देंगे. खास बात यह है कि Chromebooks लॉन्च होने के करीब 15 साल बाद Google ने लैपटॉप्स की यह नई कैटेगरी पेश की है.

Googlebook कब होंगे लॉन्च?

फिलहाल कंपनी ने Googlebook की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, Google ने कन्फर्म किया है कि ये डिवाइसेज इस साल Fall Season में लॉन्च किए जाएंगे. यानी आने वाले महीनों में इनके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है. Google ने बताया कि वह Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ मिलकर पहली जेनरेशन के Googlebook लैपटॉप्स तैयार कर रही है.

Googlebook में मिलेंगे AI-पावर्ड फीचर्स

आने वाले Googlebook लैपटॉप्स में Chrome Browser और Google Play Store का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी ने यह भी बताया कि ये डिवाइसेज एक नए Modern OS पर काम करेंगे, हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह Google का डेवलप हो रहा Aluminium OS होगा या नहीं.

Google का दावा है कि Googlebook दुनिया के पहले ऐसे लैपटॉप्स होंगे, जिन्हें Gemini Intelligence के लिए शुरू से डिजाइन किया गया है.

Magic Pointer बनेगा सबसे खास फीचर

Googlebook की सबसे बड़ी खासियत Magic Pointer फीचर होगा, जिसे Google DeepMind टीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

इस फीचर की मदद से यूजर सिर्फ कुछ टैप्स में Gemini तक पहुंच सकेंगे. कर्सर को हिलाने पर स्क्रीन पर Gemini बेस्ड सजेशन दिखाई देंगे. उदाहरण के तौर पर यूजर ईमेल में दिख रही किसी तारीख पर पॉइंट करके तुरंत मीटिंग सेट कर सकेगा या दो तस्वीरों को चुनकर उन्हें साथ में विजुअलाइज कर पाएगा.

AI से बनेंगे Custom Widgets

Googlebook में Gemini बेस्ड Create your Widget फीचर भी मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अपने लिए कस्टम विजेट तैयार कर सकेंगे.

Gemini इंटरनेट सर्च करने के साथ Gmail और Google Calendar जैसे ऐप्स से कनेक्ट होकर पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड भी तैयार करेगा. जैसे कि फैमिली ट्रिप प्लान करने वाले यूजर्स एक ही विजेट में बुकिंग डिटेल्स और ट्रिप काउंटडाउन देख सकेंगे.

Android फोन के साथ आसान कनेक्टिविटी

Googlebook लैपटॉप्स Android स्मार्टफोन्स के साथ आसानी से सिंक होंगे. यूजर्स अपने फोन के ऐप्स सीधे लैपटॉप पर इस्तेमाल कर सकेंगे, बिना अलग से लैपटॉप वर्जन डाउनलोड किए.

इसका मतलब है कि यूजर अपने फोन का फूड डिलीवरी ऐप सीधे लैपटॉप स्क्रीन से इस्तेमाल कर सकेगा, बिना फोन हाथ में लिए.

Quick Access फीचर भी मिलेगा

Googlebook में Quick Access फीचर भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स अपने Android फोन में सेव फाइल्स को सीधे लैपटॉप के फाइल ब्राउजर से देख, सर्च और इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके लिए फाइल्स को मैन्युअली ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी.

प्रीमियम डिजाइन और Glowbar मिलेगा

कंपनी के मुताबिक, Googlebook लैपटॉप्स प्रीमियम मेटेरियल्स के साथ आएंगे और इन्हें अलग-अलग डिजाइन और साइज में पेश किया जाएगा. इन नए लैपटॉप्स में खास Glowbar डिजाइन एलिमेंट भी देखने को मिलेगा, जिसे कंपनी ने लाइव इवेंट के दौरान शोकेस किया.

यह भी पढ़ें: Google ने पेश किया Android 17, AI टूल्स से स्मार्ट सिक्योरिटी तक मिलेंगे 9 तगड़े फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola