Google ने पेश किया Android 17, AI टूल्स से स्मार्ट सिक्योरिटी तक मिलेंगे 9 तगड़े फीचर्स

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :13 May 2026 8:37 AM
विज्ञापन
Google Android 17

गूगल एंड्रॉइड 17

Google के Android 17 में AI-पावर्ड फीचर्स से लेकर एडवांस्ड सिक्योरिटी टूल्स मिलेंगे. कंपनी का दावा है कि Android 17 यूजर्स के फोन इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

विज्ञापन

Google ने अपने Android Show 2026 इवेंट के दौरान Android 17 को ऑफिशियली पेश कर दिया है. नया अपडेट AI फीचर्स, सिक्योरिटी अपग्रेड्स, कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए टूल्स और प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ आएगा. कंपनी का दावा है कि Android 17 यूजर्स के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के तरीके को काफी हद तक बदल सकता है. Google के मुताबिक, Android 17 के फीचर्स सबसे पहले चुनिंदा Pixel और Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होंगे, जिसके बाद इन्हें दूसरे Android डिवाइसेज के लिए रोलआउट किया जाएगा.

Android 17 के 9 बड़े फीचर्स

नया और ज्यादा एक्सप्रेसिव इमोजी डिजाइन (Emoji Design)

Android 17 में 4000 से ज्यादा इमोजी को नया लुक दिया गया है. अब इमोजी पहले से ज्यादा 3D और डिटेल्ड दिखाई देंगे. Google ने फ्लैट डिजाइन की जगह डेप्थ और बेहतर विजुअल एक्सप्रेशन पर फोकस किया है. नए इमोजी पहले के मुकाबले में ज्यादा डिटेल्ड और एक्सप्रेसिव होंगे. कंपनी का कहना है कि इससे चैटिंग और सोशल मीडिया एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा मजेदार हो जाएगी. हालांकि, नए इमोजी सबसे पहले Pixel डिवाइसेज पर देखने को मिलेंगे.

Pause Point करेगा स्क्रीन टाइम कंट्रोल

Android 17 में डिजिटल वेलबीइंग को बेहतर बनाने के लिए Pause Point नाम का नया फीचर भी जोड़ा गया है. यह फीचर उन ऐप्स को खोलने से पहले छोटा सा ब्रेक देगा, जिन्हें यूजर डिस्ट्रैक्टिंग मानता है. यानी कि अगर कोई यूजर किसी ऐप को ध्यान भटकाने वाला ऐप (Distracting App) के तौर पर मार्क करता है, तो ऐप ओपन होने से पहले स्क्रीन पर कुछ सेकंड का काउंटडाउन दिखाई देगा. इसके साथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज, रिमाइंडर्स और ज्यादा प्रोडक्टिव ऐप्स इस्तेमाल करने के सुझाव भी दिए जाएंगे.

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Screen Reactions

Android 17 में खास कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए Screen Reactions नाम का नया फीचर भी आने वाला है. इसकी मदद से यूजर एक साथ अपने फोन की स्क्रीन और सेल्फी कैमरा रिकॉर्ड कर पाएंगे. रिकॉर्डिंग के दौरान यूजर का वीडियो एक फ्लोटिंग कटआउट के रूप में दिखाई देगा, जिससे रिएक्शन वीडियो, ट्यूटोरियल और गेमिंग कंटेंट बनाना आसान हो जाएगा.

यह फीचर खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए काम का होगा, जो YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिएक्शन वीडियो या गेमप्ले कंटेंट बनाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर सबसे पहले Pixel डिवाइसेज पर उपलब्ध कराया जा सकता है.

Quick Share और AirDrop सपोर्ट का विस्तार

Google अब Quick Share को Xiaomi, Honor, OnePlus, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स तक बढ़ा रहा है. Android यूजर्स QR कोड जेनरेट करके iPhone यूजर्स को सीधे iCloud स्टोरेज में फाइल भेज सकेंगे.

कंपनी इस साल के अंत तक WhatsApp जैसे ऐप्स में Quick Share और AirDrop कम्पैटिबिलिटी इंटीग्रेट करने की भी प्लानिंग कर रही है.

iPhone से Android पर आसान माइग्रेशन

Android 17 में Apple के नए वायरलेस माइग्रेशन सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स iPhone से Android डिवाइस में कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, फाइल्स, eSIM और होमस्क्रीन लेआउट वायरलेस तरीके से ट्रांसफर कर पाएंगे.

Rambler AI ट्रांसक्रिप्शन टूल

Google ने Rambler नाम का AI-पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन टूल भी पेश किया है. यह फीचर बोलते समय आने वाले फालतू के शब्दों को हटाएगा, लंबे वाक्यों को छोटा करेगा, गलतियों को सुधारेगा और कई भाषाओं में बातचीत को सपोर्ट करेगा.

AI से बनेंगे Custom Widgets

Android 17 में Create My Widget फीचर भी मिलेगा. यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अपने हिसाब से कस्टम होमस्क्रीन विजेट बना सकेंगे. इन विजेट्स का इस्तेमाल मौसम अपडेट, मील प्लानिंग, स्पोर्ट्स ट्रैकिंग और दूसरे कामों के लिए किया जा सकेगा.

Gemini AI Automation अपग्रेड

Google अपने Gemini AI फीचर्स को भी और ज्यादा स्मार्ट बना रहा है. Android 17 में Gemini के जरिए ग्रोसरी ऑर्डर करना, ट्रैवल प्लानिंग और ऐप-बेस्ड ऑटोमेशन जैसे काम सीधे स्मार्टफोन से किए जा सकेंगे.

पहले से ज्यादा मजबूत सिक्योरिटी

Android 17 में सिक्योरिटी पर भी बड़ा फोकस किया गया है. नए अपडेट में AI scam detection, बेहतर malware scanning, Chrome में सुरक्षित APK डाउनलोड चेक, रिमोट बायोमेट्रिक लॉकिंग और एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन (Anti-Theft Protection) जैसे फीचर्स शामिल होंगे.

कंपनी का कहना है कि ये नए सिक्योरिटी फीचर्स यूजर्स के डेटा और डिवाइसेज को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: Samsung ने शुरू किया One UI 9 Beta, Galaxy S26 यूजर्स को मिलेंगे नए AI और सिक्योरिटी फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola