AirPods Pro 2 का यह ऐड आपका दिल छू लेगा, Tim Cook के किया शेयर, Elon Musk ने कहा- This Is Cool

Updated:
विज्ञापन
Apple AirPods Pro 2 Viral Promo Video

Apple AirPods Pro 2 Viral Promo Video

AirPods Pro 2 Video: टिम कुक ने ऐड शेयर करते हुए एक्स पर कहा, मुझे ऐपल की कई टीमों पर गर्व है जो शक्तिशाली तकनीक विकसित कर रही हैं, जो लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं.

विज्ञापन

Apple AirPods Pro 2 Viral Promo Video: ऐपल के सीईओ टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दिल छू लेने वाला एक ऐड (विज्ञापन) शेयर किया है. नये एयरपॉड्स प्रो 2 के हियरिंग एड फीचर को हाइलाइट करता यह ऐड ‘हार्टस्ट्रिंग्स’ थीम पर बना है. टिम कुक ने प्रॉडक्ट की खूबियों के आम आदमी से जुड़ाव और उसके पीछे काम करनेवाली अपनी टीमों की प्रशंसा की है.

टिम कुक ने क्या पोस्ट किया है?

टिम कुक ने ऐड शेयर करते हुए एक्स पर कहा, मुझे ऐपल की कई टीमों पर गर्व है जो शक्तिशाली तकनीक विकसित कर रही हैं, जो लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं. एयरपॉड्स प्रो 2 पर हियरिंग एड फीचर यूजर की पर्सनलाइज्ड साउंड प्रोफाइल का इस्तेमाल करता है ताकि आप अपने किसी खास शख्स के अहम पलों को सुन सकें.

ऐपल के ऐड में क्या खास है?

लगभग दो मिनट के ऐड में एक पिता को दिखाया गया है, जो सुनने की क्षमता खो चुका है और अपनी बेटी की आवाज सुनने में असमर्थ है क्योंकि वह बड़ी हो रही है. अपनी पत्नी से प्रोत्साहित होकर, वह एयरपॉड्स प्रो 2 लगाता है और अपनी बेटी को गिटार बजाते हुए गाना गाते हुए स्पष्ट रूप से सुनता है, जो उसे क्रिसमस के उपहार के रूप में मिला था. जैसे ही गाना खत्म होता है, यह पिता भावुक दिखाई देता है.

एलन मस्क ने बताया – ‘कूल’

ऐपल का यह ऐड सोशल मीडिया पर वाहवाही बटोर रहा है. इसकी वजह है कि यह आजकल के प्रचलित ‘वोक’ ऐड से अलग हटकर है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने भी टिम कुक के पोस्ट पर रिएक्ट किया है. उन्होंने ऐड को ‘कूल’ बताया है. एक यूजर ने ऐपल एयरपॉड्स प्रो 2 के ऐड पर रिएक्ट करते हुए लिखा- मैं सच में रो पड़ा. यह बहुत ही भावुक करने वाला अनुभव था. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, यह देखना आश्चर्यजनक है कि टेक्नोलॉजी का इतने सार्थक तरीकों से उपयोग किया जा रहा है. ऐपल की टीम को बधाई.

Apple Airpods Pro 2 की हियरिंग एड टेक्नोलॉजी क्या है?

ऐपल के नये सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ अब AirPods Pro 2 को हियरिंग एड यानी सुनने की मशीन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐपल ने अपनी एडवांस ऑडियो लैब में अकॉस्टिक इंजीनियर्स के साथ मिलकर इस फीचर पर काम किया है. यह सॉफ्टवेयर रिफ्लेक्टिव साउंड और बाहरी नॉइज को अलग करने में सक्षम है. इससे AirPods Pro 2 लोगों की सुनने की क्षमता को बेहतर बनाता है. इस फीचर का उपयोग माइल्ड (हल्के) से मॉडरेट (मध्यम) हियरिंग लॉस वाले लोगों के लिए किया जा सकता है और यह कुछ हद तक क्लिनिकल-ग्रेड हियरिंग एड की तरह काम करता है. हर यूजर को अलग-अलग एक्सपीरिएंस मिलता है, जिससे यह एक कस्टमाइज्ड हियरिंग एक्सपीरिएंस देता है.

Apple हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है ? Tim Cook ने बताया

Apple ने भारत में बटोर लिया रिकॉर्ड रेवेन्यू, CEO Tim Cook ने कही यह बात

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola