Snapdragon 8 Gen 5 लॉन्च, पावर और वैल्यू का नया कॉम्बो, Wi-Fi 7 और 10Gbps स्पीड का सपोर्ट
Snapdragon 8 Gen 5 से लैस प्रीमियम स्मार्टफोन जल्द
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 हुआ लॉन्च, OnePlus 15R होगा पहला स्मार्टफोन इस चिप के साथ
क्वाॅलकॉम ने अपने नये फ्लैगशिप चिप Snapdragon 8 Gen 5 का ऐलान कर दिया है. इस बार सबसे पहले वनप्लस ने बाजी मारी है और आने वाले महीने भारत में लॉन्च होने वाला OnePlus 15R इस नये प्रॉसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन होगा.
3nm प्रॉसेस पर बनी नयी ताकत
Snapdragon 8 Gen 5 को क्वाॅलकॉम ने 3nm प्रॉसेस पर तैयार किया है. यही तकनीक Snapdragon 8 Elite Gen 5 में भी है, लेकिन इसमें क्लॉक स्पीड थोड़ी कम रखी गई है. इसमें नया Oryon CPU आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसमें दो प्राइम कोर 3.8 GHz पर और छह परफॉर्मेंस कोर 3.32 GHz पर चलते हैं.
5G और कनेक्टिविटी में बड़ा अपग्रेड
इस चिप में नया Snapdragon X80 5G Modem-RF सिस्टम मौजूद है, जो mmWave और sub-6 GHz दोनों को सपोर्ट करता है. डाउनलोड स्पीड 10 Gbps तक और अपलोड 3.5 Gbps तक पहुंच सकती है. साथ ही इसमें Wi-Fi 7 और Ultra Wideband सपोर्ट भी दिया गया है. स्टोरेज के लिए UFS 4.0 सपोर्ट मिलता है.
कैमरा और AI में जबरदस्त सुधार
इमेजिंग के लिए इसमें ट्रिपल-20-बिट Spectra AI ISP दिया गया है. इसमें Night Vision 3.0 फीचर है जो कम रोशनी में 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाता है. Snapdragon Audio Sense के साथ HDR ऑडियो रिकॉर्डिंग और रियल-टाइम टोन कंट्रोल भी मिलेगा. वहीं Hexagon NPU अब 46% ज्यादा तेजी से AI प्रॉसेसिंग करता है और मल्टी-मॉडल ऑन-डिवाइस AI टास्क को संभालता है.
वनप्लस की पहली चाल, बाकी ब्रांड भी तैयार
OnePlus 15R इस चिप के साथ पहला स्मार्टफोन होगा, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में कई अन्य ब्रांड भी Snapdragon 8 Gen 5 को अपने प्रीमियम डिवाइस में शामिल करेंगे. यह चिप उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनायी गई है, जो पावर और वैल्यू दोनों चाहते हैं.
ChatGPT Voice Mode अब मेन चैट में, नया अपडेट लॉन्च, बातचीत होगी आसान
40 हजार से कम में iPhone 16, Amazon-Flipkart-Croma पर तगड़े एक्सचेंज ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










