PM Modi Speech: सेमीकंडक्टर से लेकर UPI, AI और EV पर पीएम मोदी की पैनी नजर, हो सकते हैं बड़े बदलाव!
Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Aug 2025 10:40 AM
PM Narendra Modi Speech on 79th Independence Day.
Independence Day Modi Speech: 79वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर PM Modi ने देशवासी को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की. इस दौरान पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी क्षेत्र को लेकर भी कई बातें की. उन्होंने ऐलान किया कि इस साल के अंत तक में भारत निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स भारतीय मार्केट में आ जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर UPI, EV के बारे में भी बात की.
PM Modi Speech: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया है और देशवासी को संबोधित किया है. ऐसे में अपने संबोधन में पीएम ने टेक्नोलॉजी (Technology) को लेकर कई सारी बातें कही है. साथ ही इस खास अवसर पर ऐलान भी किया है कि इस साल के अंत तक में भारतीय बाजार में भारत में निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स आ जाएंगे.
50 साल पहले सेमीकंडक्टर को गर्भ में मार दिया गया
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी को लेकर कई बातें कहीं. जिसमें सबसे पहले उन्होंने सेमीकंडक्टर के बारे में कहा. सेमीकंडक्टर (Semiconductor) को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, ‘भारत में सेमीकंडक्टर पर फाइल का काम 50-60 साल पहले ही शुरू हो गया था. 50 साल पहले सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का विचार किया गया. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में सेमीकंडक्टर के विचार को 50-60 साल पहले ही गर्भ में ही मार दिया गया था. हमने 50-60 साल गंवा दिए. कई देश आज सेमीकंडक्टर में महारत हासिल कर दुनिया में अपनी ताकती दिखा रहे हैं.’ इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि, इस साल के अंत तक में भारतीय बाजार में भारत में निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स आ जाएंगे.
आज IT और डेटा का युग है- पीएम मोदी
देश की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “आज IT और डेटा का युग है. ऐसे में समय की मांग है कि ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक सारी चीजें हमारी अपनी स्वदेशी हों. दुनिया को हमारी क्षमता का पता चलना चाहिए. सोशल मीडिया हो या कोई और प्लेटफॉर्म हमने साबित कर दिया कि हमारे पास भी क्षमता है.
50% लेन-देन भारत में हो रहा है
अपने संबोधन में पीएम ने UPI का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, आज दुनिया को हमारा UPI प्लेटफॉर्म अजूबा लगा रहा है. भारत में भी सामर्थ्य है ये हम ने साबित कर दिया है. आज 50% से ज्यादा रियल टाइम ट्रांजेक्शन अकेला भारत UPI के जरिए कर रहा है. इसके अलावा पीएम ने देश के युवाओं को भारत का अपना सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म डेवलप करने के लिए आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मुझे अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है. उनमें सामर्थ्य है कि वे ऐसा कर सकते हैं.
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का है आने वाला युग
पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर कहा कि, आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी EV का है. ऐसे में क्या हम EV बैटरी नहीं बना सकेंगे? हमें निर्भर रहने की जरूरत है? उन्होंने कहा कि, सोलर पैनल हो या इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जिन-जिन चीजों की जरूरत होगी वो सब स्वदेशी होगी. मैं ये इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मुझे अपने देश के युवाओं पर भरोसा है.
Independence Day 2025 : GST में होगा सुधार, मिलेंगे रोजगार…, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
UPI धोखाधड़ी पर लगाम लगाने की तैयारी, NPCI बंद करेगा पेमेंट रिक्वेस्ट सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










