UPI धोखाधड़ी पर लगाम लगाने की तैयारी, NPCI बंद करेगा पेमेंट रिक्वेस्ट सुविधा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Aug 2025 6:18 PM

विज्ञापन

NPCI UPI Payment Request Ban 2025

NPCI UPI Payment Request Ban 2025: NPCI ने 1 अक्टूबर 2025 से यूपीआई में पी2पी कलेक्शन सुविधा बंद करने का फैसला लिया है. जानिए क्यों लिया गया यह कदम और इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा

विज्ञापन

NPCI UPI Payment Request Ban 2025: 1 अक्टूबर 2025 से खत्म होगी पी2पी कलेक्शन सुविधा

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई प्लैटफॉर्म पर बढ़ती धोखाधड़ी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब यूपीआई ऐप्स के जरिये किसी व्यक्ति से पैसे मांगने की कलेक्शन रिक्वेस्ट सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. यह फैसला सभी सदस्य बैंकों और भुगतान सेवा प्रदाताओं (PSPs) पर लागू होगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

NPCI ने पाया कि पी2पी‘ कलेक्शन’ सुविधा का दुरुपयोग कर कई धोखेबाज़ लोग मासूम यूजर्स को ठग रहे थे. इस सुविधा के जरिए कोई भी व्यक्ति दूसरे को पेमेंट रिक्वेस्ट भेज सकता था, जिससे कई बार लोग गलती से पैसे ट्रांसफर कर देते थे.

क्या होगा बदलाव?

1 अक्टूबर 2025 के बाद कोई भी यूपीआईऐप या बैंक पी2पी कलेक्शन ट्रांजैक्शन को प्रॉसेस नहीं करेगा

अब सभी यूपीआई ट्रांजैक्शन केवल पेमेंटकर्ता द्वारा शुरू किये जाएंगे

इसके लिए यूजर को QR कोड स्कैन करना होगा या मैन्युअलीUPIID डालनी होगी.

विशेषज्ञों की राय

NTT डेटा पेमेंट सर्विसेज इंडिया के CFO राहुल जैन ने कहा, यह बदलाव यूपीआई को और अधिक सुरक्षित बनाएगा. अब यूजर के पास अपने ट्रांजैक्शन पर पूरा नियंत्रण होगा.

वर्तमान सीमा और धोखाधड़ी

वर्तमान में प्रति ट्रांजैक्शन ₹2,000 की सीमा है और एक दिन में अधिकतम 50 रिक्वेस्ट भेजी जा सकती हैं. लेकिन इसके बावजूद धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे थे. NPCI का यह कदम यूजर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है.

UPI है मुफ्त, फिर भी Google Pay और PhonePe ने कैसे कमा लिये ₹5065 करोड़?

Gold Loan: गोल्ड लोन के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा बैंक का चक्कर, UPI से हो जाएगा काम

CIBIL Score देखना हुआ और भी आसान, Paytm, Google Pay और PhonePe से एक क्लिक में हो जाएगा काम

PhonePe SBI Card: अब हर खर्च पर मिलेगा बड़ा रिवॉर्ड, फोनपे लेकर आया नया कार्ड, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola